दिऊड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
दिऊड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दिऊड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

तमाड़. स्कूल एवं कॉलेजों में गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने को हैं. ऐसे में रविवार को प्रसिद्ध मां दिऊड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा. जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा. मंदिर परिसर में भीड़ इतनी ज्यादा थी की खड़े होने की जगह नहीं थी. दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की. मंदिर परिसर के आसपास प्रसाद, पूजा सामग्री एवं अन्य दुकानों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि छुट्टियों के अंतिम रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही. शाम तक मंदिर में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा.

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola