यूरिया लूट सहित जनमुद्दों को लेकर माकपा-किसान सभा का प्रदर्शन

Published by : AKHILESH MAHTO Updated At : 08 Sep 2025 7:25 PM

विज्ञापन

यूरिया खाद लूट सहित जनता के जनमुद्दों को लेकर सोमवार को राहे प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

सोनाहातू. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में यूरिया खाद लूट सहित जनता के जनमुद्दों को लेकर सोमवार को राहे प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा आजादी के बाद झारखंड सहित देशभर में यूरिया खाद की सबसे ज्यादा कमी एवं यूरिया लूट के लिए मोदी सरकार जिम्मेवार है. भारतीय कृषि क्षेत्र में घातक परिणाम होगा, कृषि उत्पादन में गिरावट होगा. मोदी सरकार का 11 साल किसानों-मजदूरों की बर्बादी का साल रहा. सर्वाधिक निजीकरण, महंगाई, बेरोजगारी, घोटाला, कॉरपोरेट लूट 11 साल का तोहफा है. देश की जनता तबाही के चौराहे पर कराह रही है. सबका साथ सबका विकास सिर्फ व सिर्फ अदानी- अंबानी का विकास है. इसके अलावा माकपा राज्य कमेटी सदस्य सह पूर्व जिला परिषद सदस्य रंगोवती देवी, राज्य किसान कौंसिल सदस्य विसमबर महतो, जिला कमेटी सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, पांडूराम मुंडा, भुवनेश्वर मुंडा, शोभाराम महतो, अंचल किसान कौंसिल सदस्य बुधराम मांझी, जगन्नाथ मुंडा, पंचायत मुंडा, सुखदेव महतो, सालू देवी, जितनी देवी, संतोष कुमार गोझू, सोमा सिंह मुंडा, अनन्त मुंडा, परमेश्वर महतो, राजेंद्र अहीर, नेपाल बड़ाईक, धासी राम महतो, अंगद महतो, जगत बडाईक, बिहारी सिंह मुंडा, अमला देवी, करमी देवी, रविन्द्र मुंडा, साम लोहरा, गोबिंद मुंडा, लक्ष्मी कान्त मुंडा, कृष्ण मुंडा आदि उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को 23 सूत्री ज्ञापन सौंपा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH MAHTO

लेखक के बारे में

By AKHILESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola