समाजसेवी आदित्य साहू के निधन पर शोक

भाजपा कार्यकर्ता आदित्य प्रसाद साहू का रविवार को निधन हो गया.
खूंटी. खूंटी के समाजसेवी, रामनवमी महासमिति के संरक्षक और भाजपा कार्यकर्ता आदित्य प्रसाद साहू का रविवार को निधन हो गया. वे लगभग 75 वर्ष के थे. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रिम्स में इलाजरत थे. रविवार की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की सूचना मिलने के बाद खूंटी में शोक की लहर है. जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने उनके अंतिम दर्शन किया. वहीं परिजनों को ढांढस बंधाया. भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, अनूप कुमार साहू सहित अन्य ने शोक प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










