मछलियां पकड़ कर गर्मी की छुट्टियां बिता रहे बच्चे

Updated:
विज्ञापन
मछलियां पकड़ कर गर्मी की छुट्टियां बिता रहे बच्चे

छुट्टियों का बच्चे अपने-अपने तरीके से आनंद ले रहे हैं.

विज्ञापन

खूंटी. जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में इन दिनों गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं. छुट्टियों का बच्चे अपने-अपने तरीके से आनंद ले रहे हैं. कोई अपने ननिहाल पहुंच कर छुट्टियों का आनंद ले रहा है, तो कोई परिवार के साथ घूमने-फिरने में व्यस्त है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बच्चे खेलकूद, नदी-नालों में मछली पकड़ने तथा अन्य कार्यों में समय बिता कर मस्त हैं. ग्रामीण इलाकों में छुट्टियों का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है. कई बच्चे सुबह और शाम दोस्तों के साथ मैदानों में क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य पारंपरिक खेल खेलते नजर आते हैं. वहीं कुछ बच्चे गांव के आसपास स्थित छोटे तालाबों, नालों और जलस्रोतों में मच्छरदानी या जाल के सहारे छोटी मछलियां पकड़कर अपना समय बिता रहे हैं.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola