भाजपा तोरपा व तपकारा मंडल की बैठक हुई

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 07 Jun 2026 7:33 PM

विज्ञापन

भाजपा का संगठन सुदृढ़ीकरण और बूथ सशक्तिकरण पर जोर

विज्ञापन

तोरपा. भारतीय जनता पार्टी के तोरपा एवं तपकारा मंडलों की रविवार को हुईं बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर व्यापक चर्चा की गयी. तोरपा नगर भवन में मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं, इसलिए उन्हें और अधिक सक्रिय एवं संगठित करने की आवश्यकता है. बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस अवसर पर शशांक शेखर राय, रामानंद साहू, दीपक तिग्गा, नीरज जायसवाल, सुबोध जायसवाल, शिवनारायण शाहदेव, रामधन साहू, भोदो भेंगरा, राजू साहू, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, जगदीश मांझी, पवन जायसवाल, प्रीतम महतो सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे. तपकारा मंडल की मासिक बैठक सुंदारी पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष मुस्कु स्वांसी की अध्यक्षता में हुई. बैठक के प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी ने एसआइआर एवं संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने तथा उसे और मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे. बैठक का संचालन मंडल प्रतिनिधि अजीत राय ने किया. इस दौरान गंझु प्रधान, शिवनारायण साहू, कैलाश काशी, भारत नायक, अरुण कुमार, अर्जुन महतो, अजय नायक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola