हाइकोर्ट के आदेश पर चुनाव कराने पर विवश हुई सरकार : बाबूलाल

Updated:
विज्ञापन

हाइकोर्ट के आदेश पर चुनाव कराने पर विवश हुई सरकार : बाबूलाल

विज्ञापन

खूंटी. कमीशनखोरी बंद होने के डर से राज्य की सरकार नगर निकाय चुनाव कराने से बच रही थी. भाजपा के आंदोलन और उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकार चुनाव करने पर विवश हुई है. खूंटी में अध्यक्ष पद पर रानी टूटी की जीत से सिर्फ खूंटी के लोगों को ही खुशी नहीं होगी, बल्कि पूरे देश में कार्यकर्ताओं को प्रसन्नता होगी. उक्त बातें सोमवार को अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रानी टूटी के समर्थन में आये पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा. वे उनके चुनावी कार्यालय में समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब तक विजय प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से चुनाव कार्य में जुटे रहना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसंपर्क करने का निर्देश दिया. पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि रानी टूटी को भारी मतों से विजयी बनाये. पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि बूथ कमेटी के सत्यापन और उसे सशक्त बनायें. अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रानी टूटे ने कहा मैं पहले भी खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हूं. मैने क्षेत्र का काफी विकास किया था. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, चुनाव संयोजक काशीनाथ महतो, ओमप्रकाश कश्यप, मदन मोहन मिश्रा, जितेंद्र कश्यप, भीम सिंह मुंडा, परमानंद कश्यप, प्रियंक भगत, कृष्णानंद तिवारी, लव चौधरी, कैलाश महतो, अर्जुन पाहन सहित अन्य उपस्थित थे.

रानी टूटी के समर्थन में आये बाबूलाल मरांडीB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola