आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन

ईचा गांव में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. प्रखंड की उकरीमाड़ी पंचायत के ईचा गांव में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 46 संदिग्ध मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. मरीजों का हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन से चेस्ट का एक्स रे कर टीबी की स्क्रिनिंग की गयी. उनका बीपी, सुगर, एनसीडी की भी जांच की गयी. मालूम हो कि खूंटी जिले में चल रहे 100 डेज टीबी कैंपेन के तहत प्रखंडों आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के अन्तर्गत आने वाले हाई रिस्क गांव में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. शिविर में वरीय चिकित्सक पर्यवेक्षक गुरुपद मुंडा, सीएचओ शांति लता मड़की, टीबी चैंपियन बिरसा मांझी, सहिया साथी मिथिला देवी, सहिया लुसिया आईंद, मुक्तिलता आईंद महिमा आईंद, विलासी बारला, अनिमा देवी, सूरा सागेन आईंद, नमीता होरो, एडवर्ड, तरसिसिया आईंद आदि स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola