साइंस में हसन कौशर कॉमर्स में बबली टॉपर
Updated at : 29 May 2017 9:45 AM (IST)
विज्ञापन

साइंस व कामर्स के सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण पिपरवार : सीबीएसइ की 12वीं साइंस व काॅमर्स का परीक्षा परिणाम रविवार को निकला. डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा पिपरवार का साइंस व कॉमर्स का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा. साइंस की परीक्षा में 24 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें 22 उत्तीर्ण हुए हैं और दो के नाम कंपार्टमेंटल में शामिल […]
विज्ञापन
साइंस व कामर्स के सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण
पिपरवार : सीबीएसइ की 12वीं साइंस व काॅमर्स का परीक्षा परिणाम रविवार को निकला. डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा पिपरवार का साइंस व कॉमर्स का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा. साइंस की परीक्षा में 24 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें 22 उत्तीर्ण हुए हैं और दो के नाम कंपार्टमेंटल में शामिल किया गया है. साइंस की परीक्षा में 88.2 फीसदी अंकों के साथ हसन कौशर स्कूल टॉपर बना, जबकि 80.4 अंक प्राप्त कर राजीव मिश्रा दूसरे स्थान पर व 77.8 फीसदी अंकों के साथ शौभिक दत्ता तीसरे स्थान पर रहे. साइंस के टॉप टेन में स्वीटी, ज्योति अराध्या सिकदर, महेश, शुभम बनर्जी, पंचम, शिवम, नंदिनी व जूही शामिल हैं.
विषयवार प्राप्तांक में फिजिक्स में हसन कौशर को 95, रसायन में राजीव मिश्रा को 84, गणीत में हसन कौशर को 95, इंगलिश में स्वीटी को 86, कंप्यूटर में हसन कौशर को 85, फिजिकल एजुकेशन में शौभिक दत्ता को, 91 जबकि बायोलॉजी में अराध्या सिकदर को 78 अंक प्राप्त हुए.
12वीं कामर्स की परीक्षा में शामिल सभी 30 परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये. एक परीक्षार्थी कंपार्टमेंटल में शामिल है. काॅमर्स में 81 फीसदी अंक प्राप्त कर बबली कुमारी स्कूल टॉपर बनी. 78.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रतिमा व 77.4 फीसदी अंकों के साथ अनीश क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. टॉप टेन में सुप्रिया, अंजलि, सृष्टि सौम्या, पुष्पांजलि, मेघा खोसले, रौशन पंडित, दानिश व मुकुल प्रजापति शामिल हैं. इंगलिश में सर्वाधिक अंक पानेवालों में दानिश को 83, अंजलि को अर्थशास्त्र में 75, दानिश को बीएसटी में 88, बबली को अकाउंट्स में 89 व कंप्यूटर में 78, जबकि जयप्रकाश को पीएचइ में 82 अंक प्राप्त हुए.
खलारी : सीबीएसइ के 12वीं विज्ञान परीक्षा में अमित कुमार 90 प्रतिशत अंक लाकर डीएवी खलारी का टॉपर बना. वहीं वैभव सिन्हा 87 फीसदी अंक के साथ दूसरे और श्रीजिता सरकार 82 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही. डीएवी के 20 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.
इसमें 17 प्रथम श्रेणी में पास हुए. विषयवार 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लानेवालों में अमित कुमार को भौतिकी व रसायन विज्ञान में 95 अंक, वैभव सिन्हा को भौतिकी में 95, रसायन और फिजिकल एजुकेशन में 93 तथा अंगरेजी में 92 अंक मिले हैं. श्रीजिता सरकार को बायोलॉजी में 94 अंक मिले हैं. इसके अलावा सौरभ सिंह, रोशन प्रसाद गुप्ता व जी जेरी ग्लैंडस को फिजिकल एजुकेशन में 92 अंक, सिमरन कौर को 91 तथा अमित व अनिक को 90 अंक प्राप्त हुए हैं.
रति अग्रवाल वाणिज्य टॉपर : डीएवी खलारी में 12वीं वाणिज्य संकाय में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. रति अग्रवाल 93.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनी. लक्ष्मी कुमारी 92 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे तथा निशा गुप्ता 91 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही.
विषयवार 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लानेवालों में रति अग्रवाल को एकाउंटेंसी, बिजनेश स्टडीज तथा इकोनॉमिक्स में 95 अंक, गणित में 96 व फिजिकल एजुकेशन में 91 अंक मिले. इसके अलावा एकाउंटेंसी में निशा को 94, लक्ष्मी को 92, बिजनेस स्टडीज में श्वेता को 96, लक्ष्मी को 95, निशा को 95, खुशी को 95, नेहा कश्यप को 91 व आस्था को 90 अंक मिले.
इन्फॉरमेटिक्स प्रैक्टिसेस में लक्ष्मी को 97, हिमांशु कुमार को 97, श्वेता को 95, निशा को 93 चेरी अरोड़ा को 91 तथा आस्था को 90 अंक मिले हैं. इकोनॉमिक्स में लक्ष्मी को 95 तथा निशा को 90 अंक मिले. फिजिकल एजुकेशन में लक्ष्मी को 98, आस्था को 95, निशा को 94, अनिता को 92, खुशी को 92 अंक प्राप्त हुए हैं. प्राचार्य यूके पराशर ने अच्छे अंक लानेवाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




