बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों के बीच सामग्री का वितरण

Updated at : 28 Mar 2026 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों के बीच सामग्री का वितरण

बीएलओ पर्यवेक्षकों के बीच विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए किट बैग, टोपी व अन्य निर्वाचन संबंधी सामग्री का वितरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रणव अम्बष्ट ने कांके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत खलारी प्रखंड के 69 मतदान केंद्रों के सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों के बीच विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए किट बैग, टोपी व अन्य निर्वाचन संबंधी सामग्री का वितरण किया. श्री अम्बष्ट ने बताया कि पहले प्रखंड में कुल 60 मतदान केंद्र थे, लेकिन मतदाताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नौ नये मतदान केंद्रों का गठन किया गया है. इसके साथ ही अब प्रखंड में कुल 69 मतदान केंद्र हो गये हैं. इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य कराया जायेगा. सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. इस अभियान के तहत नये मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाना तथा मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना बीएलओ की प्रमुख जिम्मेदारी है.

28 खलारी 05:- निर्वाचन संबंधी सामग्री का वितरण करते सहायक निर्वाचक निबंधन

पदाधिकारी

.

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola