अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाये करतब

Updated:
विज्ञापन
अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाये करतब

रामनवमी महासमिति तोरपा ने शनिवार को बजरंग बली मंदिर के सामने अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया

विज्ञापन

तोरपा, मुरहू, बंदगांव, हटिया की मंडलियों ने दिखाया खेल

प्रतिनिधि, तोरपा.

रामनवमी महासमिति तोरपा ने शनिवार को बजरंग बली मंदिर के सामने अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, सीओ पूजा बिन्हा व थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया. इसके पूर्व अखाड़ा पूजन किया गया. अखाड़ा पूजन के बाद थाना प्रभारी मुकेश यादव ने गदा तथा महासमिति के संरक्षक संतोष जायसवाल ने लाठी भांजकर खेल शुरू कराया. एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए रामनवमी महासमिति और तोरपा की जनता बधाई के पात्र हैं. पर्व त्योहार शांतिपूर्ण व सौहद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न होती है तो त्योहार का मजा दुगुना हो जाता है. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अफवाह पर ध्यान नहीं दें. सीओ पूजा बिन्हा व थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. उन्होंने रामनवमी के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी. प्रतियोगिता में तोरपा, बंदगांव, मुरहू, हटिया सहित अन्य जगहों की मंडली के खिलाड़ियों ने अस्त्र-शस्त्र चालन का करतब दिखा कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी. इसके पूर्व रामनवमी महासमिति द्वारा मुख्य अतिथि विधायक सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र, तलवार व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया. मौके पर महासमिति के अध्यक्ष निशांत जायसवाल, महासचिव दीपक तिग्गा, कोषाध्यक्ष चीकू जायसवाल, बिनोद भगत, संतोष जायसवाल, राधेश्याम भगत, उमाशंकर प्रसाद, मनोज जायसवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, रुपेश गुप्ता, नीरज जायसवाल, बिनू जायसवाल, विवेक जायसवाल, प्रदीप भगत, नीरज, आशीष, अनिल मिस्त्र, हमचंद्र झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola