रामनवमी के दशमी को लगा मेला
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

रामनवमी महोत्सव को लेकर दशमी के अवसर पर शनिवार को खूंटी के आश्रम टांड़ मैदान में केंद्रीय रामनवमी महासमिति के तत्वावधान मेला का आयोजन
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
रामनवमी महोत्सव को लेकर दशमी के अवसर पर शनिवार को खूंटी के आश्रम टांड़ मैदान में केंद्रीय रामनवमी महासमिति के तत्वावधान मेला का आयोजन किया गया. मेले में छोटे बच्चे, युवक-युवतियां और बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जिसमें अस्त्र-शस्त्र चालन, सुई धागा, जलेबी रेस, म्यूजिकल चेयर, घड़ा फोड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जिसमें सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यपालक दंडाधिकारी विपिन चंद्र विश्वास, सीओ प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, केंद्रीय रामनवमी समिति के अध्यक्ष अनूप साहू, महामंत्री जितेंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे. संचालन महासमिति के कुमार सौरव ने किया.झंडों को वापस पहुंचाया गया :
मेला के बाद नवमी को आश्रम मैदान में गाड़े गये महावीरी झंडों को वापस अखाड़ा पहुंचाया गया. इस दौरान विभिन्न अखाड़ा और मंडली के सदस्य बाजे-गाजे के साथ जुलूस के रूप में अपने अपने अखाड़ा गये. कर्रा रोड स्थित मस्जिद गली के सबसे पुराने लाइसेंसी झंडे को केंद्रीय रामनवमी महासमिति के नेतृत्व में शहर के कुछ अखाड़े वाले बाजे-गाजे के साथ जुलूस के रूप में वहां तक पहुंचाया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










