ट्रांसफारमर जला, ग्रामीण नाराज

Updated at : 20 Mar 2014 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफारमर जला, ग्रामीण नाराज

बलसगरा : कोदवे भुरकुंडा टांड़ में लगे 63 केबीए का ट्रांसफ ारमर बुधवार को जल गया. इससे पूरे गांव की बिजली गुल हो गयी है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2004 में यहां ट्रांसफारमर लगाया गया था. यह अब तक सात बार जल गया है. […]

विज्ञापन

बलसगरा : कोदवे भुरकुंडा टांड़ में लगे 63 केबीए का ट्रांसफ ारमर बुधवार को जल गया. इससे पूरे गांव की बिजली गुल हो गयी है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2004 में यहां ट्रांसफारमर लगाया गया था. यह अब तक सात बार जल गया है. लेकिन विद्युत विभाग द्वारा एक बार भी ट्रांसफारमर नहीं बनाया गया. ग्रामीण आपस में चंदा कर ट्रांसफारमर बनवाते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि प्रतिमाह वे बिजली बिल जमा करते हैं.

इसके बावजूद विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गयी है. बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल कराने की मांग की है. विरोध करने वालों में दुबेश्वर महतो, देव कुमार महतो, रामनाथ महतो, जयनारायण महतो, किशुन महतो, दशरथ महतो, मदन महतो, राजेंद्र महतो, रामेश्वर महतो, जयलाल महतो, बाटेश्वर महतो, लखनलाल महतो, कपिलदेव महतो, हरिनाथ महतो आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola