छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर का लगा टीका

Published by : SATISH SHARMA Updated At : 10 Apr 2026 7:18 PM

विज्ञापन

जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगाने का अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तोरपा.

जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगाने का अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत प्रखंड में रेफरल अस्पताल अभियान चला रहा है. शुक्रवार को हाई स्कूल मरचा की छात्राओं को एचपीवी टीका लगाया गया. टीका लगवानेवाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.

चलाया जागरूकता अभियान :

निर्मला हाई स्कूल डोड़मा में शुक्रवार को रेफरल अस्पताल तोरपा द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें रेफरल अस्पताल की प्रभारी डॉ अनुमिता रानी ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से प्रतिवर्ष लाखों महिलाओं की जान चली जाती है. इससे बचाव के लिए एचपीवी टीका लगवाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की किशोरी एचपीवी टीका जरूर लगवायें. उन्होंने बताया कि टीका का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है. बीपीओ नरेंद्र कुमार ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर गंभीर बीमारी है. इससे बचने के लिए एचपीवी टीका लगाना जरूरी है. निर्मला हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर अनिल ने भी बच्चियों को एचपीवी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर बीपीएम आशीष वर्मा उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola