पड़हा राजा क्षेत्र का स्पष्ट सीमांकन सुनिश्चित करें

Updated:
विज्ञापन
पड़हा राजा क्षेत्र का स्पष्ट सीमांकन सुनिश्चित करें

ग्राम प्रधान पड़हा व्यवस्था को सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड सभागार में बैठक की गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा.

ग्राम प्रधान पड़हा व्यवस्था को सुचारु, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड सभागार में बैठक की गयी. अध्यक्षता ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सह पड़हा संयोजक महादेव मुंडा ने की. बैठक में संयोजक महादेव मुंडा ने कहा कि ग्राम प्रधानों के कार्यों को व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए सचिव का चयन आवश्यक है. सहायक सचिव पद के लिए महिला का चयन किया जाये. जिससे प्रशासनिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके. कहा कि प्रत्येक ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्र के पड़हा राजा क्षेत्र का स्पष्ट सीमांकन सुनिश्चित करें. इसके साथ ही अपने क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले सभी गांवों की संख्या, विद्यालयों, मंदिरो, गिरजाघरों, मस्जिदों और सरना स्थलों की विस्तृत जानकारी रजिस्टर में अंकित करें. बैठक में ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए नौ विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी. जिसमें ग्राम विकास, निगरानी समिति, स्वास्थ्य और पेयजल विभाग, शिक्षा, कृषि, बाजार, मद्य (शराब) नियंत्रण, बाल विकास तथा महिला विकास शामिल हैं. अंत में ग्राम प्रधानों को पारंपरिक व्यवस्था और आधुनिक प्रशासनिक प्रणाली के बीच संतुलन बनाकर समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया.

कर्रा में ग्राम प्रधान और पड़हा राजा की बैठकB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola