क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में करेंगे सहयोग

Updated:
विज्ञापन
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में करेंगे सहयोग

कर्रा व जरियागढ़ थाना में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा.

प्रखंड के कर्रा और जरियागढ़ थाना में शुक्रवार को क्षेत्र में आपसी सौहार्द्र बनाये रखने के लिए शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें मुरहू प्रखंड में रामनवमी पर्व के दौरान दो पक्षों में विवाद के मामले को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की भूमिका पर चर्चा की गयी. सभी ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे. इस अवसर पर नये लोगों का नाम जोड़ने पर चर्चा की गयी. शांति समिति में सभी धर्मों का सम्मान करने वाले लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही गयी. वहीं कर्रा प्रखंड में ग्राम प्रधानों के पद को लेकर चल रहे विवाद और आठ राजस्व गांव से ग्राम प्रधान को हटाने के आवेदन पर चर्चा की गयी. मौके पर कर्रा थाना प्रभारी दीपक कांत, जरियागढ़ थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार, जुगेश सिंह, प्रदीप कुमार सिन्हा, युसूफ खान, महादेव मुंड़ा, जयमंगल मुंडा, शेख फिरोज, परवेज खान, विनोद उरांव, अफजल मिरयासी, महादेव लोहरा, पवन गुप्ता, चंदा पहान, जयपाल मुंडा, कर्रा मुखिया रश्मि लकड़ा, छाता मुखिया सुखराम होरो, बमरजा मुखिया अनूप कुजूर, लोधमा पंचायत मुखिया मंजुला उरांव, कच्चाबारी मुखिया ज्योति मिंज, हाकाजांग मुखिया शांति सहित अन्य उपस्थित थे.

कर्रा व जरियागढ़ थाना में शांति समिति की बैठकB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola