अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Published by : ANAND RAM MAHTO Updated At : 09 Apr 2026 7:42 PM
बुंडू थाना क्षेत्र स्थित हीरो शोरूम के समीप गुरुवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया.
बुंडू. रांची टाटा राष्ट्रीय मार्ग 33 पर बुंडू थाना क्षेत्र स्थित हीरो शोरूम के समीप गुरुवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक युवक सुमित महतो (17) राहे थाना क्षेत्र के कदमडीह गांव का रहनेवाला था. मृतक युवक जमुदाग हाई स्कूल के 10वीं वर्ग का छात्र था. वह कई दिनों से बुंडू में रह रहा था. जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन उसे धक्का मार कर फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद बुंडू पुलिस घटना स्थल पहुंच कर युवक को ट्रामा सेंटर बुंडू पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी मौत की खबर से गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो रो बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










