10 हजार गांवों में होगी जन परिचय सभा : सुदेश
Updated at : 10 May 2017 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

तमाड़ : आजसू पार्टी की बैठक मंगलवार को बुंडू के आइटीआइ भवन में हुई. पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी का गांव की अोर चलो अभियान का प्रथम चरण जन परिचय सभा 11 से 20 मई तक पूरे झारखंड प्रदेश में चलेगा. कुल 10 हजार गांवों में यह कार्यक्रम चलाया जाना है. […]
विज्ञापन
तमाड़ : आजसू पार्टी की बैठक मंगलवार को बुंडू के आइटीआइ भवन में हुई. पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी का गांव की अोर चलो अभियान का प्रथम चरण जन परिचय सभा 11 से 20 मई तक पूरे झारखंड प्रदेश में चलेगा. कुल 10 हजार गांवों में यह कार्यक्रम चलाया जाना है. जिसमें तमाड़ व बुंडू प्रखंड के 210 गांव चिह्नित किये गये हैं.
उन्होंने कहा कि इस दौरान टीम लीडर ग्रामीणों को आजसू पार्टी के भावी कार्यक्रम से अवगत करायेंगे तथा झारखंड आंदोलन की तर्ज पर झारखंड के नव निर्माण के लिए आजसू पार्टी को सहयोग करने की अपील करेंगे. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर 210 गांवों में प्रभारी भी मनोनीत किये गये. बैठक में विधायक विकास कुमार मुंडा, बालकृष्ण सिंह मुंडा, विजय सिंह मानकी, रामदुर्लभ सिंह मुंडा, पार्वती देवी, फुलकुमारी देवी, असलम अंसारी, शिवनाथ सिंह मुंडा, हीरालाल दास, दिलीप साहू, दानी सिंह महतो सहित तमाड़ व बुंडू प्रखंड के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




