नागपुरी संगीत पर झूमे श्रोता

Updated at : 24 Apr 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
नागपुरी संगीत पर झूमे श्रोता

नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरगम म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बिखेरा जलवा खूंटी : नृत्य व संगीत न सिर्फ मनोरंजन का साधन है बल्कि इससे परंपरागत संस्कृति भी जीवंत होती है. संगीत मन को सुकून देता है. यह बातें एसडीअो प्रणव पाल ने कही. वह शनिवार की रात दतिया गांव में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम के […]

विज्ञापन
नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरगम म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बिखेरा जलवा
खूंटी : नृत्य व संगीत न सिर्फ मनोरंजन का साधन है बल्कि इससे परंपरागत संस्कृति भी जीवंत होती है. संगीत मन को सुकून देता है.
यह बातें एसडीअो प्रणव पाल ने कही. वह शनिवार की रात दतिया गांव में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम के उदघाटन के मौके पर बोल रहे थे. उदघाटन के पश्चात सरगम म्युजिकल ग्रुप के गायक कवि किशन ने भक्ति गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की.
गायिका आरती देवी ने निहुरी निहुरी धन कटी कन छूटी…गीत प्रस्तुत कर छोटानागपुर की संस्कृति से रूबरू कराया. कवि किशन द्वारा प्रस्तुत गीत सिमडेगा वाली गुइयां…पर श्रोता झूमने लगे. जानकी देवी के गीत धक-धक धड़केला दिल…पर लोग झूमने पर मजबूर हो गये.
कार्यक्रम में हुल़ास की मांदर प्रस्तुति खूब सराही गयी. अन्य गायकों ने भी नागपुरी लोकगीतों से लोगों का मनोरंजन किया. कार्यक्रम देर रात तक चला. आयोजन में कामेश्वर महतो, मुकेश कश्यप, पार्षद अर्जुन पाहन, एस महतो, केदार महतो, अजय महतो, चमर सिंह राम, डॉ बीआर महतो, पंचू महतो, भोला महतो, प्रदीप महतो आदि का योगदान रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola