रामनवमी में अलग-अलग स्पर्धाओं के विजेता मंडलियों को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी में अलग-अलग स्पर्धाओं के विजेता मंडलियों को मिला सम्मान

शनिवार रात नेताजी चौक स्थित अखाड़े में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. केंद्रीय रामनवमी महासमिति खूंटी के तत्वावधान में महादशमी के अवसर पर शनिवार रात नेताजी चौक स्थित अखाड़े में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आयी बड़ी संख्या में मंडलियों ने भाग लिया. मंडलियों के बीच अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें अतिथि मंडली इटकी रोड, लालगुटवा (रांची) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. उसे प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी और 21 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया. द्वितीय पुरस्कार पश्चिम सिंहभूम की नारी शक्ति मंडली को ट्रॉफी और 11 हजार रुपये नगद प्रदान किया गया. जबकि तृतीय स्थान पर तुपुदाना (रांची) की नवयुवक संघ संघर्ष समिति रही. जिन्हें ट्रॉफी और 5100 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. स्थानीय मंडलियों में जय मां शक्ति मंडली, श्रीराम सेना बड़ाईक टोली, खूंटी को प्रथम पुरस्कार का इनाम दिया गया. वहीं द्वितीय स्थान क्लब यंग मोनार्क को और तृतीय पुरस्कार जय श्रीराम तुलसी मंडली, शिवालय रोड को दिया गया. झांकी प्रतियोगिता में क्रांतिकारी युवा मोर्चा, मिश्रा टोली ने प्रथम स्थान हासिल किया. द्वितीय स्थान पर मिलन क्लब और तृतीय स्थान पर विशाल शक्तिशाली युवा मोर्चा, डहगुटू रहे. बाजा-ताशा प्रतियोगिता में मिलन क्लब, नेताजी चौक को प्रथम, श्रीराम सेवा समिति (आरएसएस), खूंटी को द्वितीय और क्रांतिकारी युवा मोर्चा, मिश्रा टोली को तृतीय पुरस्कार दिया गया. नगर सज्जा प्रतियोगिता में श्रीराम सेवा समिति (आरएसएस) को प्रथम, क्लब यंग स्टार, मोहना टोली को द्वितीय पुरस्कार दिया गया. अनुशासन श्रेणी में जय भवानी समिति (विद्यार्थी कला संगम), नेताजी चौक और महावीर मंडल, भट्टी रोड को पुरस्कृत किया गया. इसके अतिरिक्त रामनवमी के दौरान पूरे शहर को राममय बनाने में विशेष योगदान और नवमी की शोभायात्रा में सबसे पहले शामिल होने के लिए क्लब यंग मोनार्क, देवी गुड़ी नेताजी चौक को सम्मानित किया गया. मंगलवारी शोभायात्रा में उत्कृष्ट सहयोग के लिए श्रीराम सेवा समिति, खूंटी को पुरस्कार प्रदान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे. इस अवसर पर केंद्रीय रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष अनूप कुमार साहू, महामंत्री जितेंद्र कश्यप ने श्रीराम जन्मोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, खूंटी पुलिस, नगर पंचायत, विद्युत विभाग एवं सभी रामभक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया. संचालन कुमार सौरभ और दामोदर प्रसाद ने किया.

केंद्रीय रामनवमी महासमिति के तत्वावधान में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजनB

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola