जीएसटी के फायदे गिनाये

Updated at : 24 Mar 2017 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी के फायदे गिनाये

पिपरवार : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा शुल्क प्रमंडल हजारीबाग के तत्वावधान में बुधवार को पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गयी. विभाग अधीक्षक तरूण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों समेत क्षेत्रीय वित्त विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल […]

विज्ञापन
पिपरवार : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा शुल्क प्रमंडल हजारीबाग के तत्वावधान में बुधवार को पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गयी.
विभाग अधीक्षक तरूण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों समेत क्षेत्रीय वित्त विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. श्री सिन्हा ने एक जुलाई से शुरू हो रहे जीएसटी के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी. बताया कि इस एकीकृत कर प्रणाली से लोगों को काफी राहत मिलेगा. मौजूदा सिस्टम में एक सामान के लिए कई तरह के टैक्स देने पड़ते हैं. नयी व्यवस्था लागू हो जाने से अलग-अलग टैक्स देने के झंझट से मुक्ति मिलेगी. इस प्रणाली को पारदर्शी बताते हुए इससे ईमानदारी का कल्चर बढ़ने की बात कही.
मौके पर उत्पाद कर विभाग के निरीक्षक श्वेता श्रीवास्तव, मनाजीर अहसन, अब्दुल मन्नान, दीपाली इंफोटेक के अमित जॉन, सिद्धार्थ सिन्हा, दीपाली, पिपरवार एरिया के जीएम एसएस अहमद, एएफएम एके झा, एसओपी उमेश सिंह, एमके सिंह, एके गुप्ता, दीपक कपरदार, आनंद ड्रोलिया, राकेश कुमार, पीके झा, एमके दारो, रंजीत बनर्जी, डीएन महतो, टीडी सिंह, रामबल्लभ कुमार, नीतीश आनंद, एनसी राम, नागेंद्र शर्मा, एके सिन्हा, रवींद्र सिंह, शालिग्राम सिंह, विवेक प्रजापति, संतोष कुमार व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola