आदिवासी-मूलवासी का हक छीन रही है सरकार: पौलुस
Updated at : 10 Mar 2017 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

विधायक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का उदघाटन तोरपा : प्रखंड के कुल्डा गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उदघाटन विधायक पौलुस सुरीन ने गुरुवार को किया. इसके पश्चात उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के पास विधायक कोष से पीसीसी पथ बनवाने की घोषणा भी की. उन्होंने ग्रामीणों से […]
विज्ञापन
विधायक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का उदघाटन
तोरपा : प्रखंड के कुल्डा गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उदघाटन विधायक पौलुस सुरीन ने गुरुवार को किया. इसके पश्चात उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के पास विधायक कोष से पीसीसी पथ बनवाने की घोषणा भी की.
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि लोगों को गांव के विकास के प्रति सजग रहना चाहिए. कहा कि राज्य की भाजपा सरकार यहां के आदिवासियों व मूलवासियों का हक छिनने का काम कर रही है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कर यहां की जमीन पूंजीपतियों को देना चाहती है. गांव में सामूहिक उपयोग में लायी जानेवाली गैरमजरूआ जमीन को भी लैंड बैंक में डाला जा रहा है, जो गलत है. मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष उदय तोपनो, प्रेमप्रकाश तोपनो, मुखिया जुलियानी तोपनो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




