अब तक 1053 एकड़ भूमि पर पोस्ते की खेती को नष्ट किया
Updated at : 02 Mar 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार को 28वें दिन पुलिस ने चलाया अभियान खूंटी : अभियान के 28वें दिन पुलिस खूंटी, मुरहू व अड़की थाना क्षेत्र में कुल 1053.20 एकड़ भूमि पर लगे पोस्ते की फसल नष्ट कर चुकी है. यह जानकारी बुधवार को एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. मौके पर एसडीपीओ रणवीर सिंह भी मौजूद […]
विज्ञापन
बुधवार को 28वें
दिन पुलिस ने चलाया अभियान
खूंटी : अभियान के 28वें दिन पुलिस खूंटी, मुरहू व अड़की थाना क्षेत्र में कुल 1053.20 एकड़ भूमि पर लगे पोस्ते की फसल नष्ट कर चुकी है. यह जानकारी बुधवार को एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. मौके पर एसडीपीओ रणवीर सिंह भी मौजूद थे.
विगत 31 जनवरी को पुलिस ने मुरहू के मड़गांव में तीन एकड़ व घघारी में चार एकड़, एक फरवरी को खूंटी के मारंगहादा व अयुबहातु में एक एकड़ 20 डिसमिल, तीन फरवरी को मुरहू के डऊगड़ा में 15 एकड़, टुटीगढ़ा में एक एकड़, चार फरवरी को जोजोहातू में चार एकड़ एवं मथडीह में पांच एकड़, छह फरवरी को सारिदकेल व मारंगहातु में 10 एकड़, अड़की के बारूहातू में आधा एकड़, सात फरवरी को खूंटी के अनिगड़ा, चांदीडीह व डारगामा में ढाइ एकड़, आठ फरवरी को लांदूप, चंडोर, जोजोहातू, उतरांग, जोजोहातू टोला में 40 एकड़, 10 फरवरी को खूंटी के पंडरा कूदाटोली में पांच एकड़, 11 फरवरी को गुटीगड़ा में 50 एकड़, 13 फरवरी को खूंटी के सिलादोन कांची नदी के समीप 15 एकड़, मुरहू के जिऊरी में 60 एकड़ एवं किताहातू में 40 एकड़, अड़की के बंतोरा में आठ एकड़, खूंटी के चामड़ी, देबुडीह, पोसेया में 12 एकड़, 18 फरवरी को खूंटी के सिलादोन के समीप 15 एकड़, मुरहू के जिऊरी में 60 एकड़, किताहातु में 40 एकड़ भूमि पर लगे पोस्ते की अवैध खेती को नष्ट कर चुकी है.
इसी तरह पुलिस ने 19 फरवरी को मुरहू के जिकीलता, किताहातू एकटकेडीह में 100 एकड़, खूंटी के गपाटीबेड़ा, चितरामू, लतारगंज, संडासोम में 26 एकड़, अड़की के हूूंट, रंगारूम में 30 एकड़, 22 फरवरी को मुरहू के बारी में 110 एकड़, खूंटी के लतरजंग, जानुमडीह एवं देवनदी में 35 एकड़, 23 फरवरी को खूूंटी के बुरूहातू में 30 एकड़, 24 फरवरी को मुरहू के जिऊरी, दाऊड़ी, रानीफॉल में 40 एकड़, 25 फरवरी को मुरहू के हेठगोवा, पसराबेड़ा, चिचिगड़ा में 100 एकड़, 26 फरवरी को पसराबेड़ा, नामसिली, कोजरांग में 100 एकड़, खूंटी के सोदाग में 15 एकड़ एवं 27 फरवरी को खूंटी के गनियोर, जिकी, उगीदाग, सोदाग, रेमता में 144 एकड़ भूमि पर लगे पोस्ते की अवैध खेती को नष्ट कर चुकी है.
एसपी ने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
पूरे राज्य में शुरु हुआ है अभियान
प्रदेश में एक साथ विगत 31 जनवरी से पोस्ते की अवैध खेती नष्ट करने का अभियान शुरू हुआ है. एक आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में पुलिस कुल एक हजार पांच सौ एकड़ भूमि पर लगे पोस्ते की अवैध खेती नष्ट का चुकी है. जिसमें खूंटी जिला पुलिस सबसे ज्यादा 1053.20 एकड़ भूमि पर लगे पोस्ते की खेती नष्ट की है.
जीपीआरएस से भूमि मालिक चिह्नित होंगे
पुलिस ने जिन खेतों में पोस्ते की खेती को नष्ट किया है, उसका लैटीट्यूड एवं लाैंगीट्यूड जीपीआरएस से रिकार्ड किया है. इसके आधार पर जमीन मालिकों को चिह्नित करने का काम शुरू है. नाम की पुष्टि होने पर सभी के खिलाफ नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज होगी.
पुलिस भी है हैरत में
वर्तमान वर्ष में जिले के खूंटी, अड़की व मरहू थाना क्षेत्र में लोगों ने धान की खेती की तरह प्रतिबंधित पोस्ते की खेती की है. आखिर अवैध खेती को बढ़ावा देने में कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है. क्या इनका संबंध बड़े शहरों के तस्करों से है. पुलिस इसकी गहरायी से जांच कर रही है.
नौ पर नामदर्ज प्राथमिकी
पोस्ते की अवैध खेती करने के मामले में मुरहू पुलिस ने कांड संख्या 14/17 में मारंगहादा के शनिका, खूंटी के कांड संख्या 17/17 में गुडगुडू के सांडे मुंडा, जोजोहातू के घनश्याम, अड़की के कांड संख्या 7/17 में बारूहातू के रतन मुंडा, मुरहू थाना कांड संख्या 32/17 में जोटो मुंडा एवं पांडू मुंडा, अर्जुन मुंडा पर धारा 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा खूंटी कांड संख्या 33/17 में सोदाग के सोमा मुंडा व लादू मुंडा व अन्य 12-13 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन पर पुलिस कार्य(पोस्ते की खेती को नष्ट करने) में बाधा पहुंचाने का आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




