16 से 30 जनवरी तक समर्पण पखवारा
Updated at : 12 Jan 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

विविस के प्रदेश सचिव का पिपरवार दौरा पिपरवार : विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन ने बुधवार को पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया. इस क्रम में संभाग निरीक्षक अमर कांत झा के साथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिपरवार व पुरानी राय पहुंचे. विद्या भारती द्वारा 16 से 30 जनवरी तक संचालित समर्पण […]
विज्ञापन
विविस के प्रदेश सचिव का पिपरवार दौरा
पिपरवार : विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन ने बुधवार को पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया. इस क्रम में संभाग निरीक्षक अमर कांत झा के साथ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिपरवार व पुरानी राय पहुंचे. विद्या भारती द्वारा 16 से 30 जनवरी तक संचालित समर्पण पखवारा को लेकर बच्चों से अधिक-से-अधिक समर्पण राशि के सहयोग की अपील की.
उन्होंने कहा कि उक्त राशि का उपयोग संस्था द्वारा अति पिछड़ा क्षेत्र में संचालित संस्कार केंद्र, एकल विद्यालय व जनजातीय विद्यालय के निर्धन बच्चों के पठन-पाठन पर खर्च किया जाता है. उन्होंने विवेकानंद की जीवनी व योग, आसन व प्राणायाम के माध्यम से बच्चों को मन को एकाग्रचित करने के तरीके बताये. बाद में दोनों विद्यालयों के आचार्यों के साथ संयुक्त बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिया. मौके पर गणेश महतो, रामनिवास पांडेय (दोनों प्रधानाचार्य) सहित दोनों विद्यालयों के कई आचार्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




