टीम भावना से सफल बनायें

Updated at : 12 Jan 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
टीम भावना से सफल बनायें

खूंटी : गणतंत्र दिवस पर कचहरी मैदान में होनेवाले झंडोत्तोलन समारोह की तैयारी के बाबत जिला सभागार में डीसी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सभी मिल कर भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ें. बैठक में 26 जनवरी की सुबह प्रभात फेरी निकालने सहित मार्च पास्ट, झांकी, ड्रील […]

विज्ञापन
खूंटी : गणतंत्र दिवस पर कचहरी मैदान में होनेवाले झंडोत्तोलन समारोह की तैयारी के बाबत जिला सभागार में डीसी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सभी मिल कर भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ें.
बैठक में 26 जनवरी की सुबह प्रभात फेरी निकालने सहित मार्च पास्ट, झांकी, ड्रील आदि के आयोजन का निर्णय लिया गया. अलग-अलग कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गयी. कचहरी मैदान में झंडोत्तोलन पूर्वाह्न नौ बजे करने का निर्णय लिया गया.
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यालयों में प्रात: आठ बजे से पहले झंडोत्तोलन हर हाल में कर लेना है. परेड की जिम्मेवारी एसडीपीओ रणवीर सिंह को दी गयी. सुरक्षा के बाबत एसपी अश्विनी सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. बैंड डीएवी खूंटी का, जबकि देशभक्ति गीत उर्सुलाइन बालिका विद्यालय की छात्राएं प्रस्तुत करेंगी. बैठक में सरकारी दफ्तरों में झंडोत्तोलन के लिए समय तय किये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola