पूरे देश में मिथिलांचल की अलग पहचान
Updated at : 22 Dec 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : महाकवि विद्यापति मिथिलांचल के इतिहास के गौरव के साथ-साथ पूरे देश में पूजनीय हैं. उन्होंने अपनी काव्य रचना से राष्ट्र और समाज काे आधार बना कर एक सूत्र में बांधने का काम किया है. उक्त बातें अशोका परियोजना के पीओ बीपी सिंह ने बुधवार को डकरा वीआइपी क्लब में आयोजित विद्यापति जयंती में […]
विज्ञापन
डकरा : महाकवि विद्यापति मिथिलांचल के इतिहास के गौरव के साथ-साथ पूरे देश में पूजनीय हैं. उन्होंने अपनी काव्य रचना से राष्ट्र और समाज काे आधार बना कर एक सूत्र में बांधने का काम किया है. उक्त बातें अशोका परियोजना के पीओ बीपी सिंह ने बुधवार को डकरा वीआइपी क्लब में आयोजित विद्यापति जयंती में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने कहा कि कोयलांचल में जो रंग आज दिखा है, उसे बरकरार रखने की जरूरत है.
विशिष्ट अतिथि सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि मिथिलांचल की सभ्यता और संस्कृति की अलग पहचान है. मिथिलांचल ही भगवान राम की प्रेम नगरी रहा है. समिति के झारखंड अध्यक्ष लेखानंद झा ने कहा कि झारखंड में मिथिलांचलवासियों की संख्या 45 लाख के आसपास है. यह समूह रूप में काम करे तो न सिर्फ राज्य तेजी से विकसित होगा, बल्कि मिथिलांचलवासियों की तरक्की भी होगी. कार्यक्रम को एसके सिंह, अरविंद झा, बीके झा, एसके चौधरी ने भी संबोधित किया.
इसके पूर्व अतिथियों के द्वारा महाकवि विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. इस अवसर पर विपुल नायक टीम के द्वारा लोक गीत प्रस्तुत किया गया. साथ ही विभिन्न इलाकों से आये कलाकारों द्वारा लघु नाटिका, गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम का संचालन रतन मिश्रा एवं धन्यवाद आनन्द झा ने किया. इस अवसर पर एक सदभावना भोज आयोजित की गयी. जिसमें बड़ी संख्या में मिथिलांचल के लोगों ने एक साथ बैठ कर खाना खाया.
कार्यक्रम में मौजूद लोग
मौके पर खलारी थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद, प्रदीप कुमार दत्ता, अमर भूषण सिंह, मनोज झा, सुधाकर मिश्रा, प्रेमलता मिश्रा, आनंद बिहारी, संजय ठाकुर, संजीव मिश्रा, शैलेंद्र ठाकुर, रितेश ठाकुर, प्रमोद झा, अशोक सिंह, अश्विनी कुमार, गोविंद झा, शशि सिंह केडी, आशीष मिश्रा, मनीष झा, दिलीप साव, एसएन झा सहित सीसीएल के अधिकारी, महिला व बच्चे मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




