पेंशन फार्म भरने में बरतें सावधानी
Updated at : 17 Dec 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

जिला समाहरणालय में लगी मेगा पेंशन अदालत 637 पेंशन धारकों से ली गयी समस्या की जानकारी खूंटी. जिला समाहरणालय में शुक्रवार को मेगा पेंशन अदालत का आयोजन किया गया. मौके पर एजी के उप महालेखाकार जय प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पेंशन ऐसी चीज है, जिसकी जरूरत हर एक को होती […]
विज्ञापन
जिला समाहरणालय में लगी मेगा पेंशन अदालत
637 पेंशन धारकों से ली गयी समस्या की जानकारी
खूंटी. जिला समाहरणालय में शुक्रवार को मेगा पेंशन अदालत का आयोजन किया गया. मौके पर एजी के उप महालेखाकार जय प्रकाश मुख्य रूप से मौजूद थे. उन्होंने कहा कि पेंशन ऐसी चीज है, जिसकी जरूरत हर एक को होती है. एजी की पूरी कोशिश होती है कि हर पेंशनधारक को समय से पेंशन मिल जाये. जयप्रकाश ने कहा कि पेंशन फॉर्म भरने के समय बेहद सावधानी रखनी चाहिए. इसमें त्रुटि के कारण कई लोगों की पेंशन की प्रक्रिया समय से पूरा नहीं होती है, जिससे उन्हें पेंशन नहीं मिलता है.
18 मामलों का निराकरण: पेंशन अदालत में नवंबर तक के 637 पेंशनधारकों से जानकारी ली गयी कि उन्हें पेंशन मिलने में बैंक या अन्य कारणों से कोई समस्या तो नहीं आ रही है.
अदालत में कुल 18 मामले आये. जिसका एजी से आयी टीम ने निराकरण किया. एजी की टीम में रमेश कुमार रोशन, अजीत रंजन मिंज, सी प्रधान, राजेश प्रसाद, सुभाष चंद्र बिरूआ शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन आइटीडीए निदेशक कौशल किशोर ठाकुर व कार्यपालक दंडाधिकारी यामिनी कांत ने संयुक्त रूप से किया. आयोजन को सफल बनाने में एसडीओ भोर सिंह यादव, उपकोषागार पदाधिकारी इंद्रजीत सिंह, एनडीसी राकेश कुमार, आनंद राम, नरेश चौधरी, मेघनाथ उरांव का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




