सड़क का काम करा रही कंपनी के चार वाहन फूंके
Updated at : 03 Dec 2016 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

केरेडारी : उग्रवादी संगठन झारखंड क्रांति दल ने हजारीबाग-बिजुपाड़ा मुख्य पथ का कार्य करा रही कंपनी (इसीआइ) के केरेडारी स्थित डम्हाबागी कैंप पर हमला कर दिया. घटना गुरुवार रात करीब दो बजे की है. बताया जाता है कि करीब 20 की संख्या में आये हथियारबंद उग्रवादियों ने प्लांट में जम कर उत्पात मचाया़ चार वाहनों […]
विज्ञापन
केरेडारी : उग्रवादी संगठन झारखंड क्रांति दल ने हजारीबाग-बिजुपाड़ा मुख्य पथ का कार्य करा रही कंपनी (इसीआइ) के केरेडारी स्थित डम्हाबागी कैंप पर हमला कर दिया. घटना गुरुवार रात करीब दो बजे की है.
बताया जाता है कि करीब 20 की संख्या में आये हथियारबंद उग्रवादियों ने प्लांट में जम कर उत्पात मचाया़ चार वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी़ कंपनी के गार्डों की भी लाठी से पिटाई की. पिटाई से केरेडारी थाना क्षेत्र के कराली निवासी अशोक पांडे, जितेंद्र तिवारी व केमो निवासी अभिमन्यु तिवारी के हाथ व पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. उग्रवादियों ने घटनास्थल पर परचा भी छोड़ा है. इसमें लिखा है कि पूर्व में भी घटना को अंजाम अमित के नेतृत्व में दिया गया था. इस घटना को भी अंजाम उसी के नेतृत्व में दिया
गया है.
एसपी समेत कई पुलिस अफसर पहुंचे घटनास्थल
घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग एसपी भीमसेन टूटी, डीएसपी प्रदीप पाल कच्छप, बड़कागांव इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह, बड़कागांव थाना प्रभारी अकील अहमद, केरेडारी थाना प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. मामले को लेकर पुलिस ने इलाके में गश्ती तेज कर दी है.
डम्हाबागी में लगाया गया है प्लांट
हजारीबाग-बिजुपाड़ा मुख्य पथ का काम करा रही कंपनी का प्लांट केरेडारी-टंडवा पथ स्थित डम्हाबागी में लगाया गया है. यहां चिप्स, डस्ट व बिटुमिन को मिक्स कर सड़क में लगाया जाता है. इस काम में छोटे-बड़े दर्जनों वाहन लगे हुए हैं. जिन वाहनों को आग के हवाले किया गया, उनमें सलगा निवासी सरोज साव का महिंद्रा ट्रेलर, प्रीतम सिंह व महेश्वर की एक-एक स्कॉर्पियो व टंडवा के कुंडी निवासी अजय कुमार का 407 वाहन शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




