जिले में नहीं चले वाहन, बंद रही दुकानें

Updated at : 03 Dec 2016 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में नहीं चले वाहन, बंद रही दुकानें

खूंटी : जिले में शुक्रवार को बंद का व्यापक असर रहा. क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही. वहीं खूंटी से रांची, सिमडेगा, चक्रधरपुर व अन्य कई जगहों के लिए यात्री बसें नहीं चली. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. खूंटी से रांची, मुरहू, तोरपा जगहों के लिए यात्रियों ने छोटे वाहनों का […]

विज्ञापन
खूंटी : जिले में शुक्रवार को बंद का व्यापक असर रहा. क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही. वहीं खूंटी से रांची, सिमडेगा, चक्रधरपुर व अन्य कई जगहों के लिए यात्री बसें नहीं चली. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. खूंटी से रांची, मुरहू, तोरपा जगहों के लिए यात्रियों ने छोटे वाहनों का सहारा लिया. खूंटी-तमाड़ पथ सहित खूंटी के कचहरी परिसर में सन्नाटा रहा.
सुरक्षा के बाबत पुलिस की क्षेत्र में सघन गश्त पूरे दिन जारी थी. डीसी चंद्रशेखर, एसपी अनीस गुप्ता, एसडीओ नीरजा कुमारी, एसडीपीओ रणवीर सिंह, निरीक्षक कमल किशोर व अन्य क्षेत्र में स्वयं सदल-बल गश्त करते दिखे. निकटवर्ती प्रखंडों में भी बंद का व्यापक असर रहा. निकटवर्ती मुरहू, अड़की, कर्रा में भी बंद का व्यापक असर था.
सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध : बंद से निबटने के लिए पुलिस ने नेताजी चौक, भगत सिंह चौक, बाजारटांड़ में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.
ड्रोन से की गयी निगरानी
बंद समर्थकों की निगरानी के लिए जिले में ड्रोन कैमरा का उपयोग जिला प्रशासन के द्वारा किया गया. बिचना व हुटार में सड़क जाम की रिकाॅर्डिंग ड्रोन से की गयी.
समर्थकों ने दी गिरफ्तारी : सूत्रों के मुताबिक बंद समर्थकों में करीब बीस लोगों ने पुलिस के समक्ष गिरफ्तारी दी. बाद में सभी को रिहा कर दिया गया.
बंद समर्थकों ने बिचना व हुटार में सड़क जाम िकया
बंद समर्थक दोनों जगह परंपरागत हथियार के साथ पहुंचे. फिर खूंटी-तोरपा एवं खूंटी-रांची मार्ग को अवरुद्ध कर सड़क के बीचो-बीच बैठ गये. बिचना में थानेदार दिनेश प्रजापति एवं सबइंस्पेक्टर राजन कुमार के साथ बंद समर्थकों की वार्ता के बाद अपराह्न दो बजे के करीब, जबकि हुटार में देर शाम ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटा लिया. मुरहू के बिंदा में भी सड़क जाम किये जाने की सूचना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola