स्कूल में लगायी गयी विज्ञान व कला प्रदर्शनी

Updated at : 29 Nov 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में लगायी गयी विज्ञान व कला प्रदर्शनी

स्कूली बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया बुंडू : बिरसा चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय परिसर में सोमवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया. प्रदर्शनी में बच्चों ने माइक्रोफोन, ग्रेफाइट कंडक्टर, फायर एलार्म, एमेजिंग एयर कूलर, चार्जेबल हेडफोन वायर लेस, रिमोट कंट्रोल कार, रेन […]

विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया
बुंडू : बिरसा चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय परिसर में सोमवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनी में बच्चों ने माइक्रोफोन, ग्रेफाइट कंडक्टर, फायर एलार्म, एमेजिंग एयर कूलर, चार्जेबल हेडफोन वायर लेस, रिमोट कंट्रोल कार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हर्बल मेडिसिन, पेंटिंग और बांस की कमानी, बिचाली एवं माचिस की तिल्ली से बना क्राफ्ट का प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनी में विकास, मुस्कान, रिचा, नाज, अभिषेक पंकज, अनिकेत, अमीन, स्वाति, निशा, अंजलि, चांदनी, अलीशा टूटी, आशीष, आयुष, दीपक, धीरज, अमित, करन, रिया सेन सहित विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड प्रमुख परमेश्वरी सांडिल, अवकाश प्राप्त शिक्षक कमलाकांत प्रमाणिक, विद्यालय के अध्यक्ष राधागोविंद सिंह, सचिव भुनेश्वर प्रमाणिक ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सत्यवान प्रमाणिक, दिगंबर महतो, कृष्णा प्रमाणिक, प्राचार्य अमित दास, आकाश सेन, गोविंदा दास रवींद्र महतो मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola