तुला मासिक राशिफल अप्रैल 2026: प्रेम, करियर और सेहत के लिए इस महीने क्या रहेगा खास?

Published by : Neha Kumari Updated At : 31 Mar 2026 1:53 PM

विज्ञापन

तुला मासिक राशिफल

Tula Masik Rashifal April 2026: यह महीना तुला राशि के लिए शुभ रहेगा. करियर में प्रगति होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. लव लाइफ में शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन बाद में रिश्ते बेहतर होंगे. सेहत के लिए तनाव और ज्यादा सोचने से बचें.

विज्ञापन

Tula Masik Rashifal April 2026: अप्रैल 2026 आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपकी राशि के सप्तम भाव में सूर्य का गोचर साझेदारी में कुछ तनाव पैदा कर सकता है, लेकिन शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा. यह महीना आर्थिक सुधार और रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल है. आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं.

करियर-बिजनेस: अप्रैल का महीना करियर और व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए आपको अधिक सक्रिय रहना होगा. छात्रों के लिए यह समय सही योजना बनाकर उसे लागू करने का है.

लव लाइफ: यह महीना प्रेम और समर्पण से भरा रहेगा. महीने की शुरुआत में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. परिवार से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें और पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें. इससे आपका इमोशनल कनेक्शन और मजबूत होगा.

स्वास्थ्य: महीने की शुरुआत में मंगल की स्थिति के कारण थकान और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. नींद पूरी न होने और अधिक सोचने (ओवरथिंकिंग) की समस्या रह सकती है. इसलिए गुस्से और तनाव पर नियंत्रण रखें और पर्याप्त आराम करें.

सावधानी: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें.

उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: आसमानी या हल्का नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
मो.: +91 8620920581

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola