घर पर बनाएं गोवा के मशहूर वेज फूड्स, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Updated at : 31 Mar 2026 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
Famous Veg Food of Goa

गोवा के फेमस वेज खाना (image: AI Generated)

Famous Veg Food of Goa: गोवा के सभी वेज खाना नारियल, मसालों और खट्टे-मीठे स्वाद का शानदार मेल हैं. जाकुती, कालदीन और कद्दू भाजी जैसी डिशेज घर पर आसानी से बनाकर आप अपने खाने में नया और स्वादिष्ट ट्विस्ट जोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

Famous Veg Food of Goa: गोवा सिर्फ अपनी खूबसूरत बीच और नाइटलाइफ के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास स्वादिष्ट खानों के लिए भी जाना जाता है. यहां के खाने में नारियल, मसालों और हल्के खट्टे-मीठे स्वाद का अनोखा मेल देखने को मिलता है. भले ही गोवा नॉन-वेज डिशेज के लिए ज्यादा फेमस हो, लेकिन यहां की वेज रेसिपीज भी उतनी ही लाजवाब और फ्लेवरफुल होती हैं. गोअन वेज जाकुती, कद्दू भाजी, कालदीन जैसी डिशेज घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं और आपके खाने में नया ट्विस्ट ला सकती हैं. अगर आप कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो गोवा के ये वेज फूड्स जरूर बनाएं.

गोअन वेज जाकुती 

नारियल, खसखस, सूखी लाल मिर्च, प्याज, अदरक-लहसुन, सब्जियां (आलू, गाजर, मटर), मसाले को अच्छे से मिला लें. इसके बाद पहले नारियल, खसखस और मिर्च को भूनकर पेस्ट बना लें. अब कड़ाही में तेल गरम करें, प्याज भूनें और अदरक-लहसुन डालें. तैयार पेस्ट डालकर मसाले मिलाएं और सब्जियां डाल दें. थोड़ा पानी डालकर पकाएं. जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद करें. यह डिश रिच और मसालेदार होती है.

गोअन कद्दू भाजी

कद्दू, करी पत्ता, राई, हरी मिर्च, गुड़, इमली को मिला लीजिए. इसके बाद  तेल में राई और करी पत्ता डालें. अब कद्दू के टुकड़े डालकर हल्का भूनें. फिर नमक, गुड़ और इमली डालें. ढककर नरम होने तक पकाएं. मीठा-खट्टा स्वाद इसकी खासियत है.

वेज कालदीन 


मिक्स सब्जियां, नारियल दूध, हल्दी, हरी मिर्च, प्याज से मिक्स सब्जियां बना सकते हैं. सब्जियों को उबाल लें. अब कड़ाही में प्याज भूनें, हल्दी और मिर्च डालें. नारियल दूध डालकर उबालें और सब्जियां मिला दें. नमक डालकर 5 मिनट पकाएं. यह हल्की और क्रीमी करी होती है.

गोअन मशरूम शाकुती


मशरूम, नारियल, प्याज, मसाले, सूखी मिर्च को नारियल और मसालों का पेस्ट बनाएं. तेल में प्याज भूनें, पेस्ट डालें और पकाएं. अब मशरूम डालकर ढक दें. 10 मिनट में स्वादिष्ट करी तैयार. स्पाइसी और फ्लेवरफुल डिश.

बेबिंका


नारियल दूध, मैदा, चीनी, घी इन सभी सामग्री मिलाकर बैटर तैयार करें. घी लगी ट्रे में थोड़ा बैटर डालकर बेक करें. फिर परत-दर-परत बैटर डालते जाएं और बेक करते रहें. यह गोवा की पारंपरिक मिठाई है.

यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

यह भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में बनाएं टेस्टी ड्रिंक्स, ट्राई करें ये आइडियाज 

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola