जीत-हार खेल का हिस्सा : वीसी
Updated at : 15 Nov 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

रांची विवि अंतर कॉलेज हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता में डोरंडा कॉलेज विजेता बना खूंटी : रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी(पुरुष) प्रतियोगिता में डोरंडा कॉलेज रांची विजयी हुआ. फाइनल में डोरंडा की टीम ने बिरसा कॉलेज खूंटी को 2-1 से पराजित किया. बिरसा कॉलेज खूंटी के मैदान में खेले गये इस मैच में दोनों टीमों ने उम्दा […]
विज्ञापन
रांची विवि अंतर कॉलेज हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता में डोरंडा कॉलेज विजेता बना
खूंटी : रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी(पुरुष) प्रतियोगिता में डोरंडा कॉलेज रांची विजयी हुआ. फाइनल में डोरंडा की टीम ने बिरसा कॉलेज खूंटी को 2-1 से पराजित किया. बिरसा कॉलेज खूंटी के मैदान में खेले गये इस मैच में दोनों टीमों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया. हाफ टाइम तक दोनों टीम बराबरी पर थी.
सेकेंड हाफ के मैच से ही डोरंडा कॉलेज ने विपक्षी टीम को 2-1 से आगे रखा. खेल के अंत तक बिरसा कॉलेज की टीम बराबरी नहीं कर सकी. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश पांडेय, जबकि विशिष्ट अतिथि में छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता मौजूद थे. वीसी डॉ रमेश पांडेय ने कहा कि खेल बार-बार जीतने का हौसला देता है. जीत-हार खेल का एक हिस्सा है. ऐसे में पराजित टीम को निराश नहीं होने की जरूरत है. दोनों टीमों ने सुंदर खेल का प्रदर्शन किया है. सतीश चंद्र गुप्ता में कहा कि खेल न सिर्फ मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह अनुशासन की सीख देता है.
विजयी टीम को ओर आगे बढ़ने की जज्बा हमेशा कायम रखना चाहिए. स्वागत भाषण में बिरसा कॉलेज के प्राचार्य प्रो एन मांझी ने कहा कि कॉलेज परिवार एक दोस्ताना अंदाज में प्रतियोगिता आयोजित करायी. सभी टीम काफी विनम्र व बेहतर अनुशासन का प्रदर्शन किया. कुलपति डॉ रमेश पांडेय ने विजेता डोरंडा कॉलेज की टीम को, जबकि सतीश चंद्र गुप्ता ने उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया. रेफरी की भूमिका पीटर मुंडू व दशरथ महतो ने बखूबी निभायी. संचालन आयोजन समिति के सचिव राज कुमार गुप्ता एवं एसएम यादव ने किया. समारोह में केएल सेठ, एसबी चौधरी, केकेपी सिंह, बी त्रिपाठी, जीसी साहू, सीके भगत, सीए हंस, जयसिंह नाग, एन पूर्ति, भारती सिंह, ए तिग्गा, विजय प्रधान, कृष्णा कुमार, घनश्याम महतो व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




