Thaai Kizhavi OTT Release Date: राधिका सरतकुमार की ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार, रिलीज डेट जानें

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

थाई किझावी OTT रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Thaai Kizhavi OTT Release Date: राधिका सरतकुमार की तमिल कॉमेडी‑ड्रामा 'थाई किझावी' 10 अप्रैल, 2026 से JioHotstar पर OTT पर स्ट्रीम होगी. जानें कहानी, कास्ट और बॉक्स ऑफिस डिटेल्स.

विज्ञापन

Thaai Kizhavi OTT Release Date: राधिक्का सरथकुमार की फिल्म ‘थाई किझावी’ एक तमिल कॉमेडी‑ड्रामा है, जो 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे शिवकुमार मुरुगेसन ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस सुधन सुंदरम और शिवकार्तिकेयन ने पैशन स्टूडियोज और शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है. अब यह फिल्म अपने डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है और 10 अप्रैल, 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी, जिससे उन दर्शकों के लिए भी फिल्म देखना आसान हो जाएगा जिन्होंने सिनेमाघरों में इसे मिस किया था.

आइए, रिलीज से पहले फिल्म की कहानी, कास्ट और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं ताकि आप OTT पर इसे देखने से पहले पूरी डिटेल्स रख सकें.

फिल्म की कहानी क्या है?

कहानी मदुरै के पास एक गांव में सेट है. यह बुज़ुर्ग साहूकार पावुनुथाय के इर्द‑गिर्द घूमती है, जिसे गांव वाले डरते और इज्जत दोनों करते हैं. वह अपनी बेटी सुरुली और पोते के साथ रहती है और अपने घर और पैसों पर पूरा कंट्रोल रखती है. हालात तब बदल जाते हैं जब वह गंभीर रूप से बीमार पड़ जाती है. इसके बाद उसके तीन बेटे, जो दूर रहते थे, वापस गांव लौटते हैं. उनका आना सिर्फ चिंता के लिए नहीं बल्कि पावुनुथाय की दौलत में दिलचस्पी के लिए भी होता है.

जैसे ही परिवार एक छत के नीचे इकट्ठा होता है, पुराने तनाव फिर से सामने आने लगते हैं. सुरुली का अलग रह रहा पति भी वापस आता है, जिससे पहले से उलझे घर में और मुश्किलें बढ़ जाती हैं. इस बीच, पावुनुथाय की सोने की ज्वेलरी की खबर फैलने लगती है और लालच, जल्दबाजी और अन्जान घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है.

थाई किझावी की स्टार कास्ट

फिल्म में राधिका सरथकुमार के साथ सिंगमपुली, अरुलडोस, मुनीशकांत और बाला सरवनन मुख्य भूमिका में हैं. वहीं इलावरसु जॉर्ज मेरीन, मुथुकुमार और रायचल राबेका जैसे कालकर सपोर्टिंग रोल में हैं.

बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस

थाई किझावी बॉक्स ऑफिस पर 70.26 करोड़ का ग्रॉस कमाकर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर साउथ की फिल्मों की बरसात, देखें क्या-क्या नया

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola