रांची: 6 क्विंटल डोडा और अफीम जब्त, किंगपिन गिरफ्तार!

नशे के खिलाफ नामकुम पुलिस की बड़ी कार्रवाई. फाइल फोटो.
Ranchi News: रांची के नामकुम क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 क्विंटल डोडा और आधा किलो अफीम बरामद किया. इस मामले में मनीष तिर्की को गिरफ्तार कर उसकी बोलेरो गाड़ी जब्त की गई. पुलिस इस अवैध कारोबार के नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द बड़ा खुलासा संभव है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
नामकुम से राजेश वर्मा की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नामकुम थाना क्षेत्र के बुदरी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित डोडा और अफीम बरामद किया. नामकुम पुलिस ने इसके किंगपिन को गिरफ्तार भी किया है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और नशा कारोबारियों में डर का माहौल देखा जा रहा है.
घर से मिला भारी मात्रा में मादक पदार्थ
पुलिस की छापेमारी के दौरान एक घर से करीब 6 क्विंटल डोडा और लगभग आधा किलो अफीम बरामद किया गया. इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि यह कोई संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है. पुलिस ने मौके से कई अहम सुराग भी जुटाए हैं.
मुख्य आरोपी मनीष तिर्की गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने घर के मालिक मनीष तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह अवैध रूप से डोडा और अफीम का भंडारण कर रहा था. पुलिस ने आरोपी की बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली है, जिसका इस्तेमाल इस अवैध कारोबार में किया जा रहा था. आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है.
वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले की सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली थी. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय प्रथम) और नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया.
पुलिस ने साधी चुप्पी
हालांकि इतनी बड़ी बरामदगी के बावजूद पुलिस फिलहाल पूरे मामले पर ज्यादा जानकारी देने से बच रही है. संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेगी.
इसे भी पढ़ें: रांची के भाभानगर में महिला के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया, दो आरोपी गिरफ्तार
नशा कारोबार पर सख्त कार्रवाई के संकेत
इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी मुहिम के रूप में देखा जा रहा है. लगातार हो रही छापेमारी से यह साफ संकेत मिल रहा है कि प्रशासन अवैध नशा कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है.
इसे भी पढ़ें: ज्वैलरी शॉप में ग्राहक बनकर आए बदमाश, आंख में धूल झोंककर 22 लाख का गहना लेकर फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




