नोट बदलने के लिए बैंकों में उमड़ी भीड़

Updated at : 12 Nov 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
नोट बदलने के लिए बैंकों में उमड़ी भीड़

नये नोट पानेवालों के चेहरे खिले खलारी : नोट बदलने के लिए शुक्रवार को बैंकों में ज्यादा भीड़ उमड़ी. बैंक ऑफ इंडिया की खलारी शाखा में गेट से 100 मीटर दूर तक ग्राहक खड़े थे. खलारी, डकरा, मैक्लुस्कीगंज पोस्ट ऑफिस, ग्रामीण बैंक लपरा में दूसरे दिन भी करेंसी नहीं मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से […]

विज्ञापन
नये नोट पानेवालों के चेहरे खिले
खलारी : नोट बदलने के लिए शुक्रवार को बैंकों में ज्यादा भीड़ उमड़ी. बैंक ऑफ इंडिया की खलारी शाखा में गेट से 100 मीटर दूर तक ग्राहक खड़े थे. खलारी, डकरा, मैक्लुस्कीगंज पोस्ट ऑफिस, ग्रामीण बैंक लपरा में दूसरे दिन भी करेंसी नहीं मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से ग्राहक बैंक ऑफ इंडिया की खलारी शाखा पहुंच गये.
खलारी सबपोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर ने बताया कि वे लोग करेंसी आने का इंतजार कर रहे हैं. करेंसी आते ही ग्राहकों को सुविधा मिलने लगेगी. हालांकि पोस्टऑफिस व लपरा ग्रामीण बैंक में नकद जमा लिया जा रहा था. आइओबी डकरा शाखा में कर्मचारियों की कमी होने के कारण ग्राहकों को थोड़ी परेशानी हुई. शुक्रवार से बैंकों से दो हजार के नये करेंसी मिलनी शुरू हो गयी. नयी करेंसी पानेवाले काफी उत्साहित थे. हालांकि बाजार में दो हजार रुपये का नोट चलाने में परेशानी हो रही है. कारण है कि छोटे दुकानदारों के पास खुल्ले पैसे नहीं हैं.
डकरा. 500 व 1000 के नोट बदलने की कवायद शुक्रवार को भी जारी रही. बैंक खुलने के पहले से ही लोग लाइन में लगे थे. डकरा एसबीआइ, आइओबी व चूरी केनरा बैंक में लंबी कतार लगी थी.
वहीं डाकघरों में करेंसी नहीं रहने के कारण सिर्फ बड़े नोट जमा लिये गये. जीएम ऑफिस के समीप एसबीआइ व आइओबी की एटीएम में भी भीड़ लगी रही. एसबीआइ का एटीएम काउंटर बंद रहा. वहीं आइओबी के काउंटर से सिर्फ दो व्यक्ति ही पैसा निकाल पाये. उसके बाद एटीएम का लिंक फेल हो गया. बड़े नोटों के बंद होने से बाजार-हाट सुस्त रहा. कम पैसा रहने के कारण लोग दूध व सब्जी जैसी जरूरी सामान ही खरीदते नजर आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola