तोरपा में निकली कलश यात्रा
Updated at : 11 Nov 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के बीच खीर व फल का वितरण तोरपा : कलश यात्रा के साथ ही तोरपा महावीर मंदिर में स्थापित बजरंग बलि की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को शुरू हो गया. समारोह तीन दिनों तक चलेगा. पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी. प्रखंड के तपकारा, अम्मा पकना, मरचा, गांधी नगर, बाजारटांड़, हिल चौक […]
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के बीच खीर व फल का वितरण
तोरपा : कलश यात्रा के साथ ही तोरपा महावीर मंदिर में स्थापित बजरंग बलि की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को शुरू हो गया. समारोह तीन दिनों तक चलेगा. पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी. प्रखंड के तपकारा, अम्मा पकना, मरचा, गांधी नगर, बाजारटांड़, हिल चौक की महिलाएं, युवती व बच्चे पीले वस्त्र धारण कर महावीर मंदिर परिसर पहुंची. यहां से सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा निकाली.
शोभायात्रा के आगे-आगे बनारस से आये आचार्यों की टोली व स्थानीय पंडित चल रहे थे. इस दौरान श्रद्धालु जय जय राम, जय हनुमान का भजन गाते चल रहे थे. कलश यात्रा मेन रोड, कर्रा रोड होते हुए छाता नदी स्थित छठ घाट तक गयी. यहां वैदिक मंत्रोच्चार से कलश पूजन करने के पश्चात सभी ने कलश में जल भरा तथा पुन: मंदिर परिसर पहुंचे.
यहां पर कलशधारी महिलाओं के बीच खीर व फल का वितरण किया गया. बीरू नायक ने श्रद्धालुओं के लिए फल की व्यवस्था की. मौके पर तुलसी भगत, संतोष जायसवाल, रामजन्म साव, प्रदीप भगत, रंजीत चौरसिया, कृष्णा भगत, चौरसिया, रूपेश गुप्ता, राधेश्याम भगत, दिवाकर केसरी, सकुल नायक, विनोद भगत उपस्थित थे. आयोजन समिति के संतोष जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे से प्राण प्रतिष्ठा पूजा शुरू होगी. शाम चार बजे से अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. कीर्तन का समापन शनिवार को होगा. पूजन के पश्चात भंडारा का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




