500 व 1000 का नोट बंद होने से बाजार सुस्त
Updated at : 11 Nov 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

दुकानदार खरीदारों से 100 व 50 रुपये का खुदरा नोट मांग रहे थे कई होटल व पेट्रोल पंप हजार एवं 500 का नोट पूरा खर्च करने पर ही लेने को तैयार थे बुंडू : 500 व 1000 के नोटों का चलन बंद होने से बाजार में व्यवसाय लगभग ठप रहा. लोग बड़े नोट लेकर खरीदारी […]
विज्ञापन
दुकानदार खरीदारों से 100 व 50 रुपये का खुदरा नोट मांग रहे थे
कई होटल व पेट्रोल पंप हजार एवं 500 का नोट पूरा खर्च करने पर ही लेने को तैयार थे
बुंडू : 500 व 1000 के नोटों का चलन बंद होने से बाजार में व्यवसाय लगभग ठप रहा. लोग बड़े नोट लेकर खरीदारी करने आये, लेकिन दुकानदारों ने नोट लेने से इंकार कर दिया. दुकानदार खरीदारों से 100 व 50 रुपये का खुदरा नोट मांग रहे थे.
कई होटल व पेट्रोल पंप हजार एवं 500 का नोट पूरा खर्च करने पर ही लेने को तैयार थे. कई लोग खुदरा नोट के अभाव में नास्ता व खाना नहीं खा पाये तो कोई वाहनों का किराया चुकता नहीं कर पा रहे थे. प्रधानमंत्री के आदेश के बावजूद कई दवा दुकानदारों ने 1000 व 500 का नोट नहीं लिया. इससे मरीज व उसके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
बुंडू के सभी बैकों में प्रात: नौ बजे से ही रुपये जमा करने के लिए लाइन में लगे थे. देर रात तक बैंक में ग्राहकों की भीड़ लगी रही. बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआइ, झारखंड ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बुंडू शाखा में बैंक के बाहर तक लंबी लाइन लगी रही. नया नोट नहीं आने के कारण लोगों को परेशानी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




