23 पंचायत के कई गांवों में सीएम का पुतला फूंका
Updated at : 09 Nov 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

तमाड़ : राज्य सरकार की नीति के विरुद्ध मंगलवार को अखिल भारतीय आदिवासी-मूलवासी के बैनर तले ग्रामीणों द्वारा स्थानीय नीति सीएनटी-एसपीटी एक्ट के विरोध में डाॅ प्रकाश चंद्र उरांव के नेतृत्व में प्रखंड के 23 पंचायतों के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा का पुतला दहन किया गया. […]
विज्ञापन
तमाड़ : राज्य सरकार की नीति के विरुद्ध मंगलवार को अखिल भारतीय आदिवासी-मूलवासी के बैनर तले ग्रामीणों द्वारा स्थानीय नीति सीएनटी-एसपीटी एक्ट के विरोध में डाॅ प्रकाश चंद्र उरांव के नेतृत्व में प्रखंड के 23 पंचायतों के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा का पुतला दहन किया गया.
पुतला दहन प्रखंड के वारूकाडें, जिलिंगसेरेग, जोजोडीह, हड़ामलोहर, लोहड़ी टिम्पुर, झटगांव, दिऊड़ी, कोकाडीह, आचूडिह, बारूडीह, आगरा, कॉची, रोलाडीह, नोढ़ी, सिरकाडीह, बांदू, जाड़ेया, डोड़ेया गांवों में किया गया. पुतला दहन कार्यक्रम में आदिवासी जन परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, सुचांद मुंडा, लक्ष्मण सिंह मुंडा, नीतीश पांडे, अमर सिंह मुंडा, पूर्णचंद्र सिंह मुंडा, भजोहरी मुंडा, सीताराम मुंडा, सबरन सिंह मुंडा, कमला मुंडा, प्रकाश सिंह मुंडा, मदन मुंडा, गणेश मछुआ, डोमन मुंडा, यादु मुंडा समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




