व्रतियों के लिए बुंडू सूर्य सरोवर घाट तैयार

Updated at : 05 Nov 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
व्रतियों के लिए बुंडू सूर्य सरोवर घाट तैयार

बुंडू : बुंडू सूर्य मंदिर परिसर स्थित सरोवर छठ व्रतियों के लिए सज-धज कर तैयार है. यहां बुंडू सहित रांची व जमशेदपुर से काफी संख्या में लोग अर्घ्य देने के लिए आते हैं. व्रतियों के परिजनों ने जगह चिह्नित कर नाम लिखना शुरू कर दिया है. सूर्य मंदिर परिसर में इस वर्ष भी संस्कृति विहार […]

विज्ञापन

बुंडू : बुंडू सूर्य मंदिर परिसर स्थित सरोवर छठ व्रतियों के लिए सज-धज कर तैयार है. यहां बुंडू सहित रांची व जमशेदपुर से काफी संख्या में लोग अर्घ्य देने के लिए आते हैं. व्रतियों के परिजनों ने जगह चिह्नित कर नाम लिखना शुरू कर दिया है. सूर्य मंदिर परिसर में इस वर्ष भी संस्कृति विहार रांची की ओर से व्रतियों के लिए दूध की व्यवस्था की गयी है. साथ ही व्रतियों के परिजनों के रहने-खाने व भजन संध्या का आयोजन किया गया है.

कई छठ घाटों पर पसरी है गंदगी

वहीं बुंडू के रानी चुआं, बड़ा तालाब, खुदीया बांध, मैनेजर बांध के छठ घाटों की समुचित सफाई नहीं हो पायी है. घाटों पर अब भी गंदगी फैली हुई है. घाट के किनारे सीढ़ीनुमा ढलान नहीं बनाया गया है. हालांकि कई लोग खुद घाट बनाते देखे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola