हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 06 Oct 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों ने कहा कि डायन-बिसाही में वृद्ध दंपती की हत्या की थी खूंटी : अड़की थाना के लुपुंगडीह गांव में वृद्ध दंपती की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक अनीस गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में […]

विज्ञापन
गिरफ्तार लोगों ने कहा कि डायन-बिसाही में वृद्ध दंपती की हत्या की थी
खूंटी : अड़की थाना के लुपुंगडीह गांव में वृद्ध दंपती की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस अधीक्षक अनीस गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हत्या का सूत्रधार दास मुंडा का चचेरा भाई इजर सिंह मुंडा है. उसने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिल कर वृद्ध दंपती की हत्या कर दी थी. एसपी ने बताया कि एक माह पहले इजर सिंह मुंडा के छोटे भाई आकाश सिंह मुंडा की मौत तमाड़ थाना के डोरेया मोड़ के पास किसी वाहन से गिरने से हो गयी थी.
उसके कुछ दिनों के बाद ही इजर की नवजात बेटी की भी मौत किसी कारण से हो गयी. इसको लेकर ग्रामसभा की बैठक बुलायी गयी थी. जिसमें निर्णय लिया गया कि बुढ़मू थाना के बारूबेड़ा के ओझा के पास मामले को रखा जायेगा. गांव के लगभग 40 व्यक्ति ओझा के घर पहुंचे, जिसमें दास मुंडा भी शामिल था. ओझा ने बताया कि दास की पत्नी डायन है और इसी के कारण दो मौत हुई है. बाद में इजर सिंह मुंडा ने अपने सहयोगियों बगनु स्वांसी (लुपुंगडीह), बोगा मुंडा (कटहल टोली मुरहू) और अजय मुंडा सिरूम खूंटी) के साथ मिल कर एक अक्तूबर को दास मुंडा और उसकी पत्नी सिनगी देवी की सिर काट कर हत्या कर दी.
हत्यारे दास मुंडा के सिर को अपने साथ ले गये थे, जिसे पुलिस ने मंगलवार की रात गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल से बरामद किया. अपराधी दास मुंडा के घर से आठ हजार नकद और एक बकरा भी ले गये थे. एसपी ने बताया कि हत्यारों ने दोनों शव को एक तार से बांध कर केरोसिन डाल कर जला दी थी. एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोहरे हत्याकांड के आरोपी गजगांव में रह रहे हैं.
पुलिस ने टीम बना कर छापा मारी और चारों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, दो फरसा, दो टांगी, एक बकरा और 970 रुपये नकद बरामद किये गये. छापामारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह, अड़की के थाना प्रभारी हरदेव प्रसाद, अनि रमेश मुर्मू और मजिस्टर साह शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola