बुंडू : भारी बारिश से खेतों में लगा धान बह गया
Updated at : 15 Sep 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्र का विधायक ने किया दौरा बुंडू. लगातार हो रही बारिश और पहाड़ से उतरी मिट्टी से खेत ढक जाने के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है. पानी के कारण खेतों के मेढ़ टूट गये हैं और टूटे मेढ़ों की मिट्टी खेतों में भर जाने के कारण किसानों का सौ एकड़ से भी […]
विज्ञापन
प्रभावित क्षेत्र का विधायक ने किया दौरा
बुंडू. लगातार हो रही बारिश और पहाड़ से उतरी मिट्टी से खेत ढक जाने के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है. पानी के कारण खेतों के मेढ़ टूट गये हैं और टूटे मेढ़ों की मिट्टी खेतों में भर जाने के कारण किसानों का सौ एकड़ से भी ज्यादा में लगा धान का फसल बरबाद हो गया है.
विधायक विकास कुमार मुंडा ने उक्त प्रभावित क्षेत्रों का बुधवार को दौरा किया. साथ ही किसानों के बरबाद हुए फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने का भरोसा भी दिलाया. पिछले दिनों लगातार बारिश के कारण बानाबुरू, तीन झरिया, चिरूडीह, लितिंगडीह, गोबाईडीह, चारकापाखना इत्यादि गावों के किसान के खेतों में पानी भर जाने और खेत के फूट जाने के कारण परेशान हैं.
धान के खेतों में पहाड़ से उतरा पानी के साथ मिट्टी घुल कर कर खेतों में लगा धान को ढक दिया है. विधायक के दौरे के क्रम में हरिहर महतो, कलेश्वर मुंडा, मुखिया फेकला गौंझू, बासु सेठ, बालाजी मेथा पाल व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




