तोरपा : लाह की खेती किसानों के लिए लाभकारी : डॉ एके सिंह
Updated at : 15 Sep 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

तोरपा : महिला विकास केंद्र में बुधवार को तोरपा व रनिया के किसानों को लाह की खेती का प्रशिक्षण दिया गया. डाॅ एके सिंह व सिस्टर डेफिनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन किया. भारतीय लाख अनुसंधान केंद्र के डाॅ एके सिंह ने किसानों को लाह की खेती करने के तरीके तथा इससे […]
विज्ञापन
तोरपा : महिला विकास केंद्र में बुधवार को तोरपा व रनिया के किसानों को लाह की खेती का प्रशिक्षण दिया गया. डाॅ एके सिंह व सिस्टर डेफिनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन किया.
भारतीय लाख अनुसंधान केंद्र के डाॅ एके सिंह ने किसानों को लाह की खेती करने के तरीके तथा इससे होनेवाले फायदों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लाह की खेती की संभावनाएं काफी अधिक हैं.
किसान पारंपरिक रूप से पहले से लाह की खेती करते भी आ रहे हैं, जरूरत है इसे तकनीक के साथ करने की. महिला विकास केंद्र की निदेशक सिस्टर डेफिनी ने बताया कि लाह की खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद है.
यह नकदी फसल है. जिसे कर किसान अपने व अपने परिवार की अार्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है. प्रशिक्षण का उद्देश्य भी यही है. संचालन अनूप ने किया. मौके पर आइक्योर तुषार भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




