नमाजियों ने अमन की दुआ मांगी

Updated at : 14 Sep 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
नमाजियों ने अमन की दुआ मांगी

खलारी : बलिदान और त्याग का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) खलारी क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से मनायी गयी. क्षेत्र के जामा मसजिद, जेहलीटांड़ ईदगाह, खलारी बाजारटांड़, हुटाप, मैक्लुस्कीगंज, धमधमिया, भूतनगर, डकरा, राय में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गयी. देश व दुनिया में अमन, चैन और भाइचारगी के लिए दुआएं मांगी गयी. नमाज के बाद […]

विज्ञापन
खलारी : बलिदान और त्याग का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) खलारी क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से मनायी गयी. क्षेत्र के जामा मसजिद, जेहलीटांड़ ईदगाह, खलारी बाजारटांड़, हुटाप, मैक्लुस्कीगंज, धमधमिया, भूतनगर, डकरा, राय में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गयी.
देश व दुनिया में अमन, चैन और भाइचारगी के लिए दुआएं मांगी गयी. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिल कर बधाई दिये. घरों में बकरे की कुर्बानी दी गयी. धमधमिया में जफरूद्दीन अंसारी द्वारा कुबार्नी देने के लिए लाया गया बकरा आकर्षण का केंद्र रहा. परंपरा के अनुसार गरीब मुसलमानों को बकरे का मांस बांटा गया. जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी ने लोगों को बकरीद की बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola