कोयलाकर्मियों को मिले एक लाख का बोनस

Updated at : 08 Sep 2016 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
कोयलाकर्मियों को मिले एक लाख का बोनस

असंगठित मजदूरों को सात हजार बोनस मिलना चाहिए डकरा : कोयलाकर्मियों को एक लाख रुपये बोनस मिलना चाहिए. साथ ही असंगठित मजदूरों को कम से कम सात हजार रुपये बोनस मिलना चाहिए. उक्त बातें एटक के महासचिव सह जेबीसीसीआइ सदस्य लखन लाल महतो ने सुभाष नगर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. […]

विज्ञापन
असंगठित मजदूरों को सात हजार बोनस मिलना चाहिए
डकरा : कोयलाकर्मियों को एक लाख रुपये बोनस मिलना चाहिए. साथ ही असंगठित मजदूरों को कम से कम सात हजार रुपये बोनस मिलना चाहिए. उक्त बातें एटक के महासचिव सह जेबीसीसीआइ सदस्य लखन लाल महतो ने सुभाष नगर में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही.
कहा कि अधिकारियों को पीआरपी मिला है जो तीन लाख से लेकर 21 लाख तक है. कोल इंडिया को 16500 करोड़ का लाभ हुआ है. टैक्स देकर यह लाभ 13,500 करोड़ का है. 3000 करोड़ का लाभांश कोल इंडिया ने भारत सरकार को दिया है.
इस पूरे मुनाफे का श्रेय कोयला मजदूरों काे है. इसलिए उन्हें और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए त्योहार के मौके पर उन्हें एक लाख रुपये बोनस दिया जाना चाहिए. मांग से कोयला प्रबंधन और भारत सरकार को अवगत भी करा दिया गया है. यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के एनके एरिया सचिव प्रेम कुमार के पुत्र धीरज कुमार के आकस्मिक निधन पर लखन लाल महतो शोक जताने उनके आवास गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola