हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हो : विधायक

Updated at : 08 Sep 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हो : विधायक

तमाड़ : महिलाओं को हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करना आजसू पार्टी की सोच है. यह पार्टी का मुख्य एजेंडा भी है. उक्त बातें महिला आजसू पार्टी का प्रखंडस्तरीय सम्मेलन में विधायक विकाश कुमार मुंडा ने कही. सम्मेलन में प्रमुख पार्वती देवी ने कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आना […]

विज्ञापन

तमाड़ : महिलाओं को हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करना आजसू पार्टी की सोच है. यह पार्टी का मुख्य एजेंडा भी है. उक्त बातें महिला आजसू पार्टी का प्रखंडस्तरीय सम्मेलन में विधायक विकाश कुमार मुंडा ने कही. सम्मेलन में प्रमुख पार्वती देवी ने कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिए आगे आना होगा. महिला के विकास के बिना झारखंड का विकास की परिकल्पना बेईमानी होगी. सम्मेलन में जिप सदस्य बाल कृष्णा मुंडा, फूल कुमारी देवी, बीना देवी, हेमलता देवी, प्रखंड प्रमुख पार्वती देवी, बिजय मानकी, हीरा लाल दास, जगदीश साहू, जगदीश महतो, राज कुमार गुप्ता व अन्य शामिल थे.

माैके पर ही प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इनमें तमाड़ पूर्वी के लिए बिंदेश्वरी देवी अध्यक्ष, सीमा देवी सचिव, जानकी देवी सह सचिव, अंबिका देवी व रीता देवी दोनों को उपाध्यक्ष चुना गया. साथ ही तमाड़ पश्चिमी के लिए रेशमी देवी अध्यक्ष, क्रिटी देवी सचिव, विमला देवी महासचिव, उषा, रेखा, सावित्री, नेहा, बीना, पूर्णि देवी को उपाध्यक्ष चुना गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola