सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत
Updated at : 01 Sep 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : भुनेश्वर इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़नेवाले अंतिम वर्ष के छात्र धीरज कुमार का मंगलवार की शाम को भुनेश्वर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. धीरज एनके एरिया सलाहकार समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ एटक नेता प्रेम कुमार का पुत्र था. प्रेम कुमार डकरा सुभाष नगर में रहते हैं. सूचना मिलते ही वे भुनेश्वर […]
विज्ञापन
डकरा : भुनेश्वर इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़नेवाले अंतिम वर्ष के छात्र धीरज कुमार का मंगलवार की शाम को भुनेश्वर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. धीरज एनके एरिया सलाहकार समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ एटक नेता प्रेम कुमार का पुत्र था. प्रेम कुमार डकरा सुभाष नगर में रहते हैं.
सूचना मिलते ही वे भुनेश्वर के लिए रवाना हो गये. इस संबंध में धीरज के दोस्त राजा ने बताया कि वह एक नये छात्र गुंजन पटना निवासी को हॉस्टल दिलवाने सैंचुरियन यूनिवर्सिटी बाइक से गया था. लौटते वक्त एक सिलिंडर लदा ट्रक दोनों को कुचल दिया. एनके एरिया सलाहकार समिति एवं सभी परियोजना सलाहकार समिति के सदस्यों ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




