आठ माह में 25 मौतें, कई घायल
Updated at : 30 Aug 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : सड़कों पर वाहनों की तेज रफ्तार व ओवरलोडिंग की वजह से खूंटी में दुर्घटना आम बात है. पुलिस देख कर भी अनजान बन जाती है. बगैर लाइसेंस के युवक एवं छात्र धड़ल्ले से बेरोक-टोक मेन रोड में बेतरतीब ढंग से बाइक चलाते हैं. वह भी ट्रिपल लोड. इन्हें पुलिस कभी नहीं पकड़ती. जब […]
विज्ञापन
खूंटी : सड़कों पर वाहनों की तेज रफ्तार व ओवरलोडिंग की वजह से खूंटी में दुर्घटना आम बात है. पुलिस देख कर भी अनजान बन जाती है. बगैर लाइसेंस के युवक एवं छात्र धड़ल्ले से बेरोक-टोक मेन रोड में बेतरतीब ढंग से बाइक चलाते हैं. वह भी ट्रिपल लोड. इन्हें पुलिस कभी नहीं पकड़ती. जब दुर्घटना होती है तब अभिभावक व कानून जागता है. नतीजा आये दिन दुर्घटना में लोग मारे जा रहे हैं.
कानून इजाजत नहीं देता : बगैर लाइसेंस के वाहन चलाने की अनुमति कानून नहीं देता. बावजूद खूंटी में हर दिन युवा बाइक चलाते नजर आते हैं. इन्हें न तो अभिभावक एवं पुलिस रोकती है. हर मौत के बाद शोक व क्षोभ व्यक्त करने की परंपरा आम बात हो गयी है.
हम सब जिम्मेवार हैं : बच्चों को स्कूल जाना हो, ट्यूशन जाना हो या फिर बाजार, बाइक धड़ल्ले से चलाते हैं. उन्हें माता-पिता नहीं रोकते हैं. बाइक से छात्र स्कूल जाते हैं. उम्र की परवाह किये बगैर माता-पिता भी उन्हें बाइक चलाने की इजाजत दे देते हैं.
वर्ष 2016 में सड़क हादसा
8 जनवरी : गायत्री नगर में बाइक की चपेट में आने से आनंद कुमार सिंह की मौत.
23 जनवरी : मैनगुढ़ा में कार व डंपर में टक्कर, रांची के अमित मिश्र एवं विनीता देवी की मौत.
31 जनवरी : अनिगड़ा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मुरहू के मनई मुंडा की मौत.
12 फरवरी : खूंटी में डंपर की चपेट में आने से तोरपा के प्रवीण भेंगरा व प्रमोद बारला की मौत.
12 फरवरी : अड़की में ट्रेलर की चपेट में आने से बिनोद साहू की मौत.
17 फरवरी : अंगराबाड़ी में बस व बाइक की टक्कर में एक की मौत.
16 फरवरी : रनिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ठाकुर प्रसाद सिंह की मौत.
22 फरवरी : निर्माणाधीन पुलिया पर बाइक गिरी, सलन हेरेंज व छोटू हेरेंज की मौत.
8 मार्च : पिपराटोली में ट्रक की चपेट में आने से सुरजु लोहरा की मौत.
10 मार्च : मुरहू के गोवा में दो बाइक के बीच सीधी टक्कर, चार जख्मी.
11 मार्च : टोरंगकेल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिरूम निवासी मंगल मुंडा की मौत.
18 मार्च : खूंटी में टेंपो के पलटने से एतवारी देवी की मौत, सात जख्मी.
22 मार्च : अंगराबाड़ी के समीप बाइक व ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत.
30 मार्च : खूंटी में बस से गिर कर खलासी प्रकाश यादव की मौत.
25 मई : सड़क दुर्घटना में पैथोलाॅजिस्ट बाबू की मौत.
8 जून : खूंटी के जिकी गांव में दो बाइक में टक्कर, लांदूप के रड़सिंह ठाकुर एवं डांगियादाग के टिनू मुंडा की मौत.
14 जुलाई : बिरहू में टेंपो पलटा, आठ घायल.
16 जुलाई : मुरहू में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत.
19 जुलाई : खूंटी के पतरामोड़ के समीप बस की चपेट में आने से गुड्डू संगा सहित दो की मौत.
28 जुलाई : मुरहू थाना के गुरमी गांव में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल.
16 अगस्त : कतारी मोड़ के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत.
28 अगस्त : खूंटी-अंगराबाड़ी पथ पर कुंजला के समीप दो बाइक में टक्कर में तीन घायल.
29 अगस्त : सड़क दुर्घटना में चलागी के रोहित सोनी गंभीर रूप से जख्मी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




