जंगली हाथियों का आतंक दहशत में हैं ग्रामीण
Updated at : 30 Aug 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

सोनाहातू : प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जोरों पर है. बीती रात बारेंदा पंचायत के चरकूडीह गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने विशरथ महतो, नरेश महतो, राजकुमार महतो, परेश महतो, नवधन महतो, श्रीकांत महतो, लखाई महतो एवं सुरेश महतो की खेत में लगी गोड़ा धान व अरहर की फसल को […]
विज्ञापन
सोनाहातू : प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जोरों पर है. बीती रात बारेंदा पंचायत के चरकूडीह गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने विशरथ महतो, नरेश महतो, राजकुमार महतो, परेश महतो, नवधन महतो, श्रीकांत महतो, लखाई महतो एवं सुरेश महतो की खेत में लगी गोड़ा धान व अरहर की फसल को रौंद कर बरबाद कर दिया. बताया जाता है कि हाथियों का झुंड शाम होते ही गांव की ओर आ जाता है. झुंड ने विगत दिनों सैकड़ों लोगों की खेत में लगी फसल को रौंद कर बरबाद कर दिया है. कई घरों को भी ध्वस्त किया है.
जंगली हाथियों की चपेट में आने के कारण दर्जनों लोगों की जानें जा चुकी है. ग्रामीण गांव के बाहर सीमाने में रह कर रातजगा कर रहे हैं. शाम होते ही क्षेत्र के लोग गांव पहुंच जाते हैं. बारेंदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकुंद सिंह मुंडा ने जानकारी मिलते ही स्थल पहुंच कर भुक्तभोगियों से मुलाकात कर क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




