कमजोर लिंक से आधार सीडिंग कार्य प्रभावित

Updated at : 27 Aug 2016 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
कमजोर लिंक से आधार सीडिंग कार्य प्रभावित

खूंटी : मुरहू में प्रत्येक परिवार के बच्चों के आधार सीडिंग का काम जोरों पर है. सीडीपीओ अनीमा नीलम भेंगरा के मुताबिक मुरहू में 6996 बच्चों का आधार सीडिंग करने का लक्ष्य रखा गया है. 26 अगस्त तक 4342 बच्चों का आधार सीडिंग का काम पूरा हो चुका है. काम में हो रहा है विलंब […]

विज्ञापन
खूंटी : मुरहू में प्रत्येक परिवार के बच्चों के आधार सीडिंग का काम जोरों पर है. सीडीपीओ अनीमा नीलम भेंगरा के मुताबिक मुरहू में 6996 बच्चों का आधार सीडिंग करने का लक्ष्य रखा गया है. 26 अगस्त तक 4342 बच्चों का आधार सीडिंग का काम पूरा हो चुका है.
काम में हो रहा है विलंब
नियमत: हर पंचायत में शिविर लगा कर बच्चों का आधार सीडिंग करना है. पर 16 में से आधे पंचायत में इंटरनेट का लिंक नहीं मिलने के कारण काम में विलंब हो रहा है. सीडीपीओ कार्यालय सहित वैसे पंचायत जहां लिंक मिलता है, वहां शिविर लगा कर बच्चों का आधार सीडिंग किया जा रहा है.
वहीं जहां लिंक की समस्या है, उन पंचायत के लोगों को सीडीपीओ कार्यालय सहित अन्य पंचायतों में लगे शिविर में बुला कर आधार सीडिंग किया जा रहा है. सीडीपीओ कार्यालय में तो आधार सीडिंग के लिए शुक्रवार को मेला जैसा नजारा दिखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola