रनिया में पीएलएफआइ के चार उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at : 25 Aug 2016 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
रनिया में पीएलएफआइ के चार उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

खूंटी/रांची : खूंटी में चल रहे ऑपरेशन ककुन के तहत पुलिस ने 23 अगस्त की देर रात रनिया के जयपुर गांव के पास से पीएलएफआइ के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. इनमें जयपुर के संदीप कंडुलना, तपकारा का राजेश मांझी एवं गोविंदा मांझी सहित जरिया का कार्तिक मांझी शामिल हैं. इनके पास से नाइन एमएम […]

विज्ञापन

खूंटी/रांची : खूंटी में चल रहे ऑपरेशन ककुन के तहत पुलिस ने 23 अगस्त की देर रात रनिया के जयपुर गांव के पास से पीएलएफआइ के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. इनमें जयपुर के संदीप कंडुलना, तपकारा का राजेश मांझी एवं गोविंदा मांझी सहित जरिया का कार्तिक मांझी शामिल हैं. इनके पास से नाइन एमएम की दो पिस्टल, 7.62 की एक पिस्टल, 8 एमएम की एक पिस्टल, 23 जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल एवं एक सीबीजेड मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. यह जानकारी बुधवार को एसपी अनीस गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में दी.

पुलिस ने पूछताछ के बाद उक्त चारों उग्रवादियों को जेल भेज दिया.

एसपी अनीस गुप्ता के मुताबिक गिरफ्तार सभी लोग पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जिदन गुड़िया गिरोह के हार्डकोर सदस्य हैं. पकड़े गये उग्रवादियों में राजेश मांझी एवं गोविंदा मांझी को रनिया पुलिस पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज चुकी है. जमानत पर वापस आते ही सभी पुन: अपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गये.

कैसे मिली सफलता

एसपी अनीस गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि उक्त चारों उग्रवादी हथियार के साथ जयपुर के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने 23 अगस्त की रात दस बजे जयपुर गांव की घेराबंदी कर उक्त चारों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.

ज्ञात हो कि सीआरपीएफ, झारखंड जगुवार, जैप, सैट एवं जिला पुलिस के साथ रनिया क्षेत्र में ऑपरेशन एएसपी पीआर मिश्र, एसडीपीओ विजय महतो, सीआपीएफ के सहायक समादेष्टा रवींद्र सिंह, थानेदार दिनेश प्रजापति, अवर निरीक्षक बिनोद राम के नेतृत्व में छापेमारी चल रही है. पत्रकार सम्मेलन में एसपी सहित सीआरपीएफ के कमांडेंट राजकुमार, ऑपरेशन एएसपी पीआर मिश्र, सहायक समादेष्टा रवींद्र सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola